फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, How property dealer kidnapped Ghaziabad woman interrogation in police custody

मेरठ:  प्रॉपर्टी डीलर कैसे हुआ अगवा, राज गहराया, गाजियाबाद की महिला को हिरासत लेकर पूछताछ

Thu, 06 Dec 2018 05:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 06 Dec 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
Meerut, How property dealer kidnapped Ghaziabad woman interrogation in police custody
राजेश अहलूवालिया

मेरठ के गंगानगर की डिफेंस कॉलोनी से प्रॉपर्टी डीलर के अपहरण का राज गहराता जा रहा है। पुलिस ने गाजियाबाद की महिला को हिरासत लेकर पूछताछ की। उसके बाद संदिग्ध हालत में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी भी लापता हो गई। 24 घंटे बाद पत्नी हरिद्वार से सकुशल मिली। लेकिन प्रॉपर्टी डीलर का सुराग नहीं लगा। देर रात तक इस मामले में पुलिस माथापच्ची करती रही। पुलिस का कहना है कि आपसी विवाद में अपहरण  हुआ है। 

विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलर राजेश अहलूवालिया दस दिन से लापता  हैं। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि मंगलवार को गाजियाबाद की एक महिला को हिरासत में लिया था। पुलिस उससे जानकारी जुटाने में लगी थी। तभी सूचना आई ही राजेश की पत्नी भी संदिग्ध हालत में लापता हो गई हैं। उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि धमकी के बाद राजेश के पत्नी गायब हुई हैं। इससे पुलिस महकमे में खलबली मची थी। 

विज्ञापन

वहीं राजेश की पत्नी की दोपहर में कॉल आई कि वह हरिद्वार में हैं। वह वापस सकुशल लौट आई है। पुलिस के अनुसार, महिला ने बताया कि वह मंगलवार को बेगमपुल स्थित एक बैंक गई थीं। वहां से दो बदमाश उसे अगवा कर ले गए। बुधवार को पुलिस ने गाजियाबाद की महिला और पत्नी से घंटों पूछताछ की। लेकिन राजेश का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने परिवार के लोगों के मोबाइल की भी सीडीआर निकाली है। उनको धमकी देने वाला कौन है, इसकी जांच कराई जा रही है। 

प्रॉपर्टी डीलर की तलाश में पुलिस लगी है। बदमाशों ने उसका अपहरण नहीं किया है। पुलिस की जांच में आपसी विवाद सामने आ रहा है। कई बिंदु पर जांच चल रही है। गाजियाबाद की महिला को परिवार के लोग पहले से जानते है। -अखिलेश कुमार, एसएसपी 

आपसी विवाद बता रही पुलिस 
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि राजेश अहलूवालिया के लापता होने की वजह परिवार का विवाद है। तीन साल पहले राजेश ने एक डॉक्टर को चार करोड़ में मकान बेचा था। जिसका बयाना भी आ चुका है। राजेश का एक बेटा और एक बेटी है। दोनों जॉब करते हैं। राजेश के मोबाइल में गाजियाबाद की एक महिला का नंबर मिला था। जिसके आधार पर उसको पकड़ा गया है। पुलिस अभी दोनों महिलाओं से पूछताछ में जुटी है। 

बारीकी से की जा रही जांच 
देर रात तक एसपी देहात और एएसपी कैंट सतपाल सिंह इस मामले की जांच करने में जुटे रहे। पुलिस ने कहा कि राजेश की कार बिजली बंबा बाईपास पर लावारिस मिली है। ऐसे में पुलिस कोई घटना होने की आशंका जता रही है। पुलिस सीडीआर के अलावा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगालने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed