फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut girl student murder case: Police has arrested to accused Suraj Jatav at today

खौफनाक थी वारदात: आखिर दबोचा गया आरोपी सूरज, छात्रा के साथ की थी दरिंदगी की हदें पार, अब खुलेगा असली राज

Sat, 09 Oct 2021 07:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Oct 2021 07:47 PM IST
सार

मेरठ में पुलिस ने छात्रा की मौत के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है। अब आरोपी पुलिस पूछताछ में वारदात का असली राज उगलेगा।

विज्ञापन
Meerut girl student murder case: Police has arrested to accused Suraj Jatav at today
आरोपी सूरज जाटव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में 12वीं की छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार शाम को आरोपी सूरज जाटव को दबोच लिया। आरोपी ने पूछताछ में मोहनपुरी स्थित जलसा गेस्ट हाउस में छात्रा को जहर खिलाने की बात कही है। पुलिस अभी आरोपी सूरज जाटव से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


ये है मामला
कक्षा 12वीं की छात्रा के साथ इस कदर दरिंदगी की गई कि अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझते हुए वह आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। मौत से पहले ही छात्रा की आंखों की रोशनी जा चुकी थी। चिकित्सकों के अनुसार छात्रा के पूरे शरीर में इतना जहर फैल चुका था कि उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमें गठित की थीं। उसके एक दोस्त को भी पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है। अब पुलिस आरोपी सूरज को भी गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार छात्रा को बदहवास हालत में ई-रिक्शा में छोड़कर उसका दोस्त सूरज ही भागा था। शुक्रवार को आधी रात को ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पुलिस ने यह दावा किया है। सूरज की फोटो चालक को दिखाकर उसकी पहचान कराई गई। चार घंटे सूरज ने छात्रा को कहां रखा पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दर्दनाक वारदात: दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने तोड़ा दम, मां को सुनाई थी आपबीती, सुनकर उड़ गए थे अफसरों के होश


बेगमपुल के पास नामचीन स्कूल में परीक्षा देने के बाद छात्रा के साथ सूरज सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया था। सूरज ने ई-रिक्शा चालक के मोबाइल से छात्रा के पिता को कॉल करके कहा कि उनकी बेटी गढ़ रोड स्थित गांधी आश्रम चौराहे पर पड़ी मिली है। इसके बाद ई-रिक्शा चालक छात्रा को बदहवास हालत में उसके घर पर छोड़कर लापता हो गया था।

उधर, पुलिस के मुताबिक चालक ने बताया कि एक युवक बदहवास हालत में छात्रा को लेकर तेजगढ़ी चौराहे पर मिला था। 20 रुपये देकर कुटी चौराहे पर छोड़ने को कहा था। जैसे ही कुटी चौराहे पर छात्रा के घर के पास पहुंचा, तभी युवक रिक्शा से कूदकर वहां से भाग गया। पुलिस का दावा है कि छात्रा को चार घंटे सूरज ने अपने पास रखा।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: डीसीएम और कार की भीषण भिड़ंत, मौके पर तीन युवकों की मौत, दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे चार दोस्त
 
वहीं पुलिस आरोपी सूरज जाटव से पूछताछ कर रही है। सूरज पूछताछ में और भी कई बड़े राज उगल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed