फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

एलान कर झिटकरी में हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग

Thu, 10 Dec 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 10 Dec 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news
झिटकरी गांव में चुनाव के दौरान रंजिश में पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी पर एलान कर युवक ने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग कर दी। प्रत्याशी गोली लगने से घायल हो गया। घायल को कंकरखेड़ा के कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे। तनाव देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


झिटकरी गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर प्रमोद गिरि उर्फ लाल्ला इसी साल बीडीसी का चुनाव हार गया था। ग्राम पंचायत चुनाव में प्रमोद सदस्य पद का प्रत्याशी था। बुधवार को मतदान के दौरान कपिल शर्मा और प्रमोद के बीच कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने बताया कि शाम के करीब साढे़ पांच बजे अपने घेर की तरफ जा रहे प्रमोद पर कपिल शर्मा ने साथियों संग मिलकर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


गोली लगने से प्रमोद जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। इस बीच आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। एसडीएम ब्रजभान सिंह राठौर, सीओ ब्रिजेश कुमार और इंस्पेक्टर मेहर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बन गया। डीएम पंकज यादव, एसएसपी दिनेश चंद दूबे, एसपी देहात कैप्टन एमएम बेग ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस को मामले में लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई। घायल के भाई शिवेंद्र की ओर से कपिल शर्मा, अमित भूरा, अर्जुन और प्रधान पद के प्रत्याशी सेंसरपाल के पुत्र मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं इस मामले में जन कल्याण समिति के अध्यक्ष रवि भारत चिकारा ने कार्रवाई नहीं होने पर अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed