फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

मेरठ के मछेरान में पुलिस पर पथराव

Fri, 27 Nov 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 27 Nov 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news
मछेरान में बृहस्पतिवार रात शराब तस्करों को पकड़ने गई आबकारी विभाग की टीम और सदर बाजार पुलिस को जान बचानी भारी पड़ गई। एक मकान से आबकारी विभाग ने 20 पेटी शराब बरामद करते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। आसपास के लोगों की भीड़ ने गाड़ी को घेरते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया। भीड़ ने एक आरोपी को छुड़ाकर भगा दिया। इस दौरान पुलिस भी जान बचाकर भाग निकली।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मछेरान में अवैध शराब और स्मैक बेचने का मामला पहले भी सुर्खियों में रहा है। पिछले कई दिनों से पुलिस अफसरों को मछेरान में अवैध शराब बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। बृहस्पतिवार रात आबकारी टीम और सदर बाजार पुलिस ने मछेरान में छापा मारते हुए एक मकान से 20 पेटी शराब बरामद कर ली। इस दौरान टीम ने यूसुफ उर्फ जलाभुना, उसके बेटे मलिक और बबलू को दबोचते हुए गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों को पुलिस की दबिश की जानकारी हुई तो भीड़ जुट गई और पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। हंगामा और नारेबाजी करते हुए पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। एक आरोपी को भीड़ ने पुलिस से छुड़ा लिया। पुलिस जान बचाकर भागी और शराब को थाने भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में दोबारा सदर बाजार इंस्पेक्टर गजेंद्रपाल सिंह फोर्स के साथ मछेरान पहुंचे और छापामारी करते हुए करीब 150 पव्वे बरामद कर लिए। दोबारा पुलिस टीम के पहुंचने से भीड़ आक्रोशित हो गई। जिसके बाद पुलिस पकड़ी गई शराब को लेकर थाने पहुंच गई। इंस्पेक्टर सदर का कहना है कि रात में कई स्थानों पर शराब बेचने की जानकारी मिली थी। इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। मछेरान में पुलिस की गाड़ी को घेरकर भीड़ ने हंगामा कर दिया था।

मछेरान में घुसने से क तराती है थाना पुलिस
मछेरान में सदर बाजार थाने के अलावा रेलवे रोड थाने की भी सीमा पड़ती है। स्मैक माफिया तसलीम का मछेरान में अवैध कारोबार का खुलासा चर्चाओं में रहा था। यह क्षेत्र अवैध शराब बेचने के साथ स्मैक के धंधे के लिए भी जाना जाता है। जिसमें क ई बार पुलिस टीम पर हमले हो चुके हैं। पुलिस के  पहुंचते ही आसपास के लोगों का पल भर हुजूम उमड़ पड़ता है।


जला भुना है शराब माफिया
सदर बाजार पुलिस का कहना है कि यूसुफ उर्फ जला भुना शराब माफिया है। जो अवैध शराब का धंधा चला रहा है। इसमें यूसुफ का बेटा भी शामिल है। हालांकि पुलिस तीनों की गिरफ्तारी दिखाने में रात तक बच रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed