{"_id":"148500f15b3d90fd9b63acdf9de1d7d3","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां सुरक्षित हैं बेटियां, अब थाने के सामने ही छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहां सुरक्षित हैं बेटियां, अब थाने के सामने ही छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 26 Nov 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। मनचलों का दुस्साहस इतना
विज्ञापन
बढ़ चुका है कि पुलिस चौकी के सामने ही युवती से छेड़छाड़ कर दी गई। युवती
ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए गए। शोर सुनकर
दौड़े आसपास के लोगों ने युवती को बचाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। जमकर
पीटने के बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया।
मामला बुधवार रात करीब नौ बजे का है। थाना क्षेत्र निवासी एक युवती शोभापुर पुलिस चौकी के सामने से होते हुए अपने घर जा रही थी। इस बीच अकेली युवती को देखकर वहां से गुजर रहे एक मनचले ने उसे पकड़ लिया। मनचला शराब के नशे में धुत था। और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की तथा उसके कपड़े फाड़ दिए। उसके बाद उसे उठाकर ले जाने की कोशिश की। उधर, सूचना पर युवती के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी।
थाने से की भागने की कोशिश
चौकी पुलिस आरोपी को थाने ले गई। वहां से पुलिसकर्मी उसे जब मेडिकल परीक्षण कराने के लिए ले जा रहे थे तो आरोपी टेंपो में बैठने के दौरान उसने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भागने की कोशिश कर डाली। पुलिस वालों ने उसे बमुश्किल काबू में किया। चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह के अनुसार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
घर में कैद हुई किशोरी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र निवासी एक दंपति ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि उनकी किशोरी बेटी कक्षा आठ की छात्रा है। पड़ोसी युवक छात्रा की तरफ अश्लील इशारे करता है तथा रास्ते में आते-जाते छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। दंपति ने बताया कि मनचले की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने घर से निकलना तक बंद कर दिया है। पुलिस के अनुसार तहरीर पर जांच की जा रही है।