फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

कहां सुरक्षित हैं बेटियां, अब थाने के सामने ही छेड़छाड़

Thu, 26 Nov 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 26 Nov 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news
शहर में बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। मनचलों का दुस्साहस इतना
विज्ञापन
बढ़ चुका है कि पुलिस चौकी के सामने ही युवती से छेड़छाड़ कर दी गई। युवती ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए गए। शोर सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने युवती को बचाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। जमकर पीटने के बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया।

मामला बुधवार रात करीब नौ बजे का है। थाना क्षेत्र निवासी एक युवती शोभापुर पुलिस चौकी के सामने से होते हुए अपने घर जा रही थी। इस बीच अकेली युवती को देखकर वहां से गुजर रहे एक मनचले ने उसे पकड़ लिया। मनचला शराब के नशे में धुत था। और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की तथा उसके कपड़े फाड़ दिए। उसके बाद उसे उठाकर ले जाने की कोशिश की। उधर, सूचना पर युवती के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी।

थाने से की भागने की कोशिश
चौकी पुलिस आरोपी को थाने ले गई। वहां से पुलिसकर्मी उसे जब मेडिकल परीक्षण कराने के लिए ले जा रहे थे तो आरोपी टेंपो में बैठने के दौरान उसने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भागने की कोशिश कर डाली। पुलिस वालों ने उसे बमुश्किल काबू में किया। चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह के अनुसार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

घर में कैद हुई किशोरी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र निवासी एक दंपति ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि उनकी किशोरी बेटी कक्षा आठ की छात्रा है। पड़ोसी युवक छात्रा की तरफ अश्लील इशारे करता है तथा रास्ते में आते-जाते छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। दंपति ने बताया कि मनचले की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने घर से निकलना तक बंद कर दिया है। पुलिस के अनुसार तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed