फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

बिटिया के दर्द में साझीदर बनें सांसद

Thu, 26 Nov 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 26 Nov 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news
गैंगरेप के आरोपी अरीब सिद्दीकी को बुधवार को अपर जिला जज कोर्ट संख्या 12 में पेश किया गया।  पीड़ित छात्रा द्वारा कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों अरीब सिद्दीकी, शशांक प्रधान, सिद्धार्थ गुर्जर, शुभम प्रधान और साकिब सिद्दीकी पर सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी थी। इस मामले में रिमांड बढ़ाने के लिए आरोपी अरीब को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

बिटिया के गैंगरेप के बयान के बाद मामला और भी ज्यादा गंभीर हो गया है। नामजद आरोपी और उनके परिजनों में खलबली मची हुई है। बुधवार को अरीब की गैंगरेप के आरोप में कोर्ट में पेशी के दौरान अरीब के परिजन भी कचहरी में मौजूद रहे। उनको अंदेशा था कि कचहरी में अरीब पर हमला हो सकता है।
विज्ञापन


लेकिन पुलिस पहले से सतर्क थी। इस मामले में महिला थाना पुलिस और मेडिकल पुलिस को लगाया गया था। अरीब दोपहर को एडीजे-12 की कोर्ट में पेश हुआ। उसके बाद उसको जेल भेजा गया। उधर, सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी पीड़िता से मिलने पहुंचे। परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आ चुका है। पीड़ित छात्रा ने 164 के बयान में पूरी घटना को बयां कर दिया। पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। लेकिन अब तक गेस्टहाउस पर सस्पेंस बरकरार है। पुलिस अब तक यही पता नहीं लगा सकी कि घटना कहां पर हुई है। पुलिस ने गेस्ट हाउस का पता लगाकर मामले की तह तक जाने की भी कोशिश नहीं की।

गौरतलब है कि बीते बुधवार को पीड़ित छात्रा के केंद्रीय सेवा में कार्यरत पिता ने मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 जुलाई को शास्त्रीनगर निवासी सिद्धार्थ गुर्जर, अरीब, शशांक प्रधान, शुभम प्रधान और साकिब ने उनकी बेटी को नशीला पदार्थ देकर गंगानगर स्थित एक गेस्टहाउस में दुष्कर्म का प्रयास किया था। वहीं, पीड़िता ने सोमवार को कोर्ट में दिए अपने 164 के बयान में आरोपियों पर नशीला पदार्थ खिलाकर एक गेस्ट हाउस में गैंगरेप करने का आरोप लगाया था।


इस प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज हुए एक सप्ताह का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अब तक फरार मुख्य आरोपी सिद्धार्थ और साकिब को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इतना ही नहीं पुलिस अब तक यह भी पता नहीं लगा सकी कि गंगानगर में वह कौन सा गेस्ट हाउस है, जिसमें घटना हुई। पीड़ित छात्रा ने अपने बयान में खुलासा किया था कि आरोपी किस तरह से फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद लड़कियों को पूल पार्टी में ले जाते थे। जहां उन्हें खाने की चीजों और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed