{"_id":"3f38a21d0bd0463db1d708d2ef38a65b","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग लाया बिटिया का संघर्ष, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंग लाया बिटिया का संघर्ष, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिटिया के कोर्ट पहुंचते ही मेडिकल पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। देर रात की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को जेल भेज चुकी है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के न्यायालय में बयान के बाद कई और युवक भी नामजद हो सकते हैं।
विज्ञापन
ड्रग्स देकर नाबालिग लड़कियों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले मामले को पुलिस दबाना चाहती है। लेकिन रविवार को पीड़ित छात्रा के थाने में दर्ज कराए बयान के बाद पुलिस हरकत में आ गई। बयानों में पीड़ित छात्रा ने आरोपियों की कई करतूत उजागर की थीं। वहीं, सोमवार को भी कोर्ट में छात्रा आपबीती सुना देगी, इसका अहसास पुलिस अफसरों को हो चुका था।
विज्ञापन
बिटिया को विवेचक और एक महिला कांस्टेबिल लेकर कोर्ट पहुंची तो दूसरी तरफ मेडिकल पुलिस ने नामजद आरोपी शशांक प्रधान और शुभम प्रधान निवासी एल ब्लॉक शास्त्रीनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कई अहम जानकारी दी हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी अभी फरार
बिटिया के मुताबिक इस मामले में मुख्य आरोपी सिद्धार्थ गुर्जर है। जिसने दोस्ती करके उसकी जिंदगी से खिलवाड़ किया है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी अरीब को जेल भेज चुकी है। जबकि मुख्य आरोपी सिद्धार्थ गुर्जर और साकिब निवासी किठौर अभी फरार है। पुलिस ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश जारी हैं।