फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

मां के साथ थाने पहुंच बहादुर बिटिया ने दर्ज कराएं बयान

Sun, 22 Nov 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 22 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
meerut crime news
भरोसे और विश्वास की डोर तोड़कर जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले घिनौने गिरोह की करतूत बिटिया ने रविवार को खुलकर बयां की। धारा-161 के तहत उसने पुलिस के समक्ष अपने साथ हुए खिलवाड़ को सिलसिलेवार तरीके से बताया। तीन घंटे तक चले बयान के दौरान उसकी मां भी साथ रही।
विज्ञापन


बिटिया ने स्पष्ट कहा कि उसे आरोपी सिद्धार्थ लेकर गया था। जबकि, दूसरे आरोपी पहले से ही गेस्ट हाउस में मौजूद थे। नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। इस बीच, होश आने पर उसने शोर मचाया तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


केंद्रीय सेवा में कार्यरत एक अधिकारी ने बुधवार को मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप हैं कि रईस घरानों से ताल्लुक रखने वाला घिनौना गिरोह पब्लिक स्कूल की नाबालिग लड़कियों को जाल में फंसाता है। उन्हें अपने जाल में फंसाकर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तहरीर में आरोप लगाया कि शास्त्रीनगर एल ब्लॉक निवासी शशांक प्रधान, सिद्धार्थ गुर्जर, साकिब और अरीब निवासी जैदी सोसाइटी नौचंदी विगत 27 जुलाई को उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर गंगानगर स्थित एक गेस्ट हाउस में ले गए थे। जहां उसे ड्रग्स देकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। इस दौरान उसे होश आया तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गए थे।

तीन घंटे तक दर्ज हुए बयान

पुलिस पर लगातार बन रहे दबाव के बाद रविवार को सीओ सिविल लाइन वीरएस वीर कुमार ने थाना पुलिस को पीड़िता के धारा-161 के बयान दर्ज कराने को कहा। एसओ मेडिकल बीएस सिरोही और महिला पुलिस ने बिटिया के उसकी मां की मौजूदगी में अपने बयान दर्ज किए।

बिटिया ने खोली आरोपियों की पोल पट्टी
बिटिया ने पुलिस को बताया कि फेसबुक के जरिए आरोपी युवकों ने उसके साथ दोस्ती का जाल बुना था। दोस्ती के दौरान जब वह उनसे मिलती थी तो एक युवक अलग से खाने-पीने का ऑर्डर देने जाता था। इस दौरान कभी  पेस्ट्री तो कभी कोल्ड ड्रिंक में उसे ड्रग्स (नशीला पदार्थ) मिलाकर दिया जाता था। उसने कहा कि वारदात वाले दिन भी उसे पेस्ट्री में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया था, लेकिन उसमें नशे की मात्रा ज्यादा थी। बिटिया ने खुलासा किया कि उसे सिद्धार्थ लेकर गया था। गंगानगर के एक गेस्ट हाउस में सिद्धार्थ जब उसे लेकर पहुंचा तो वहां पहले से ही शशांक प्रधान, साकिब, शुभम और अरीब मौजूद थे। आरोपी युवकों ने उसके अलावा उसके जैसी कई लड़कियों की जिंदगी से खिलवाड़ किया और फिर उन्हें बीच राह में छोड़ दिया।


आज होंगे धारा-164 के बयान
सीओ सिविल लाइन वीएस वीर कुमार ने बताया कि पीड़िता के धारा-161 के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। सोमवार को उसके धारा-164 के बयान कोर्ट के समक्ष होंगे। पीड़िता अगर मेडिकल परीक्षण कराना चाहेगी तो तो पुलिस उसकी भी व्यवस्था कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed