फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

चैन से सोता रहा मीट व्यापारी का परिवार, 28 लाख का माल ले गए चोर

Fri, 13 Nov 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 13 Nov 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

लिसाड़ीगेट के श्यामनगर में मंगलवार रात चोरों ने मीट व्यापारी का मकान खंगाल दिया। परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था और चोरों ने करीब 28 लाख रुपये का माल साफ कर दिया। इस वारदात की जानकारी लगने पर व्यापारियों की भीड़ लग गई। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को बुलाकर जांच कराई और वारदात का खुलासा जल्द करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


श्यामनगर स्थित ट्रांसफार्मर वाली गली निवासी हाजी इंतजार की हापुड़ रोड अलीपुर में अल तानिया नाम से मीट फैक्ट्री है। मंगलवार शाम कमेला रोड स्थित शादी महल बारात घर में इंतजार के बडे़ बेटे जुबैर की सगाई का कार्यक्रम था। परिवार के सभी लोग समारोह से रात करीब 11 बजे घर लौटे। करीब दो बजे सभी लोग थकावट के चलते गहरी नींद में सो गए।
विज्ञापन


इंतजार ने बताया कि बुधवार सुबह छह बजे वह नमाज के लिए उठे तो बराबर के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो अलमारी आदि खुली पड़ी थीं और सारा सामान बिखरा पड़ा था। शोर मचने पर पूरे परिवार में जाग हो गई। इंतजार ने बताया कि बदमाश अलमारी से 70 तोले सोना, दो लाख रुपये नगद समेत करीब 28 लाख का माल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों का लगा तांता
28 लाख की चोरी होने की जानकारी लगने पर व्यापारी और रिश्तेदारों का दो दिन से हाजी इंतजार के मकान में तांता लगा हुआ है। व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को फोन कर इस वारदात की जानकारी देते जल्द खुलासा करने की मांग की।


सटीक रेकी, परिचित पर शक
पुलिस की जांच पड़ताल में सटीक रेकी की बात सामने आई है। परिचित पर ही शक की सुई घूम रही है। एसओ लिसाड़ीगेट रवेंद्र सिंह यादव का कहना है कि दो परिचितों के नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed