फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

धनतेरस पर शोरूम में तेजाब फेंका, एक दबोचा

Tue, 10 Nov 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 10 Nov 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

आबूलेन स्थित एक शोरूम में शोरूम की छत से तेजाब फेंकने पर हड़कंप मच गया। शोरूम मालिक ने जैसे ही शोरूम खोला तो अंदर से धुएं का गोला निकला। तेजाब शोरूम मालिक और कर्मचारियों पर पड़ गया। जिससे एक कर्मचारी चपेट में आ गया। मौके पर लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़कर जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


आबूलेन स्थित मैडम शोरूम के मालिक गौरव सेठ और अमन सेठ हैं। गौरव और अमन का विनीत और सतपाल से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। गौरव के अनुसार प्रथम तल पर पहले सर्वोदया फाइनेंस कंपनी थी, जिसे बगैर कैंट बोर्ड की अनुमति के पहले तो ढहाया गया और फिर निर्माण करने की कोशिश की गई। गौरव का दावा है कि चार साल पहले कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का स्टे दे दिया था।
विज्ञापन


तभी से दूसरे पक्ष का उनसे विवाद चल रहा है। सोमवार को आबूलेन बाजार बंद रहता है। आरोप है कि ऐसे में दूसरे पक्ष ने सुबह के समय छत की बीम को खोदकर तेजाब डाल दिया। गौरव ने बताया कि जैसे ही वह शोरूम खोलकर अंदर दाखिल हुए तो ऊपर से उन पर और एक कर्मचारी पर तेजाब आकर गिरा। तेजाब से गैस बनने से शोरूम में धुआं भर चुका था। गौरव का आरोप है कि यह बड़ी साजिश है, ताकि तेजाब से नींव का लोहा गल जाए और पूरी इमारत को गिरा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने दूसरे पक्ष के एक कर्मचारी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई दी। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। साथ ही वहां पर गिर रहे तेजाब को भी शीशे में सैंपल के तौर पर लिया गया।


बाजार में मचा हड़कंप
शोरूम के अंदर तेजाब को देखकर आबूलेन बाजार में हड़कंप मच गया। आबूलेन व्यापार संघ पदाधिकारी सरदार राजबीर सिंह समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंच गए। गौरव सेठ ने सदर बाजार थाने में विनीत और बलजीत के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें बलजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed