फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

अब मेरठ में एसीएम के साथ भी छेड़छाड़

Sun, 08 Nov 2015 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 08 Nov 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news
अपर नगर मजिस्ट्रेट के साथ छेड़छाड़ हुई तो अब पूरा प्रशासनिक तंत्र सक्रिय हो उठा है। अब शहर में शोहदों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। शहर में छेड़छाड़ की घटनाएं अमूमन रोज हो रही हैं। आम महिलाओं से लेकर अन्य कामकाजी युवतियों के साथ छेड़छाड़ होना इस शहर में आम है।
विज्ञापन


लेकिन, प्रशासन तब जागा, जब एक एसीएम के साथ यह घटना हुई। खैर देर से ही सही, पर यह अभियान चलेगा। डीएम पंकज यादव ने कहा है कि अभियान में जो भी धरे जाएंगे, उनके खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


इस शहर का मिजाज कुछ ऐसा होता जा रहा है कि यहां आम महिलाएं और युवतियां सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन किसी के भी साथ छेड़छाड़ आम हो गया है। विडंबना यह भी है कि महिला अधिकारियों तक के साथ ऐसी हरकतें हो रही हैं। कुछ माह पूर्व एक महिला पुलिस अधिकारी (सीओ) के साथ छेड़छाड़ हुई तो अब एसीएम के साथ छेड़छाड़ पर बवाल मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुक्मरान भी एकदम शोहदों को सबक सिखाने के मूड में आ गए हैं। डीएम पंकज यादव ने कहा है कि एसीएम से छेड़छाड़ और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोपी रेवड़ी व्यापारी अनिल अरोड़ा पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।


इसमें यदि दो से अधिक लोग घटना में संलिप्त पाए गए तो गैंगस्टर की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपियों पर किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। साथ ही शहर में बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाओं पर अब शोहदों के खिलाफ अभियान छेड़ा जाएगा। जो भी छेड़छाड़ के आरोपी पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई होगी। यानी देर से ही सही पर शहर का निजाम जाग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed