फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

जेडी कार्यालय में प्रधानाचार्य को दौड़ा दौड़कर पीटा

Sun, 08 Nov 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 08 Nov 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

जेेडी कार्यालय में शनिवार दोपहर रिश्वत न देने पर एक बाबू ने प्रधानाचार्य को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इसका विरोध करने पर बाबू ने प्रधानाचार्य को जान से मारने की धमकी तक दी। वहीं कार्यालय के अन्य बाबू और शिक्षक तमाशबीन बने रहे। प्रधानाचार्य की तहरीर पर लालकुर्ती थाने में बाबू के खिलाफ केस दर्ज हो गया, जबकि बाबू ने भी प्रधानाचार्य पर मारपीट का आरोप लगाकर तहरीर दी।

विज्ञापन


परतापुर बाईपास स्थित सुशांत सिटी ई-83 निवासी सुकरमपाल सिंह तोमर बागपत नंगला सिनौली आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज में प्र्रधानाचार्य हैं। कॉलेज की सीमित को हटाने की संस्तुति होेे चुकी है। इस मामले में जेडी कार्यालय से प्रक्रिया पूरी कराने के लिए शनिवार को प्रधानाचार्य सुकरमपाल सिंह अपने भतीजे प्रशांत तोमर के संग कार्यालय आए थे। कॉलेज की सीमित अब तक निरस्त नहीं हुई, इसकी जानकारी लगने पर प्रधानाचार्य और कार्यालय के बाबू मनोज कुमार की कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोप है कि बाबू मनोज ने प्रधानाचार्य से सीमित निरस्त करने के नाम पर रिश्वत मांगी। इसका विरोध करने पर बाबू मनोज ने प्रधानाचार्य से मारपीट कर दी। बाबू ने धमकी दी अगर उसने पुलिस या अन्य किसी विभाग में शिकायत की तो नतीजा ठीक नहीं होगा। चाचा से मारपीट होते देखकर प्रशांत ने उसको छुड़ाने का प्रयास किया। जिस पर आरोपी बाबू ने प्रधानाचार्य को दोबारा से दौड़ा दौड़ाकर पीटा। मारपीट में प्रधानाचार्य को चोट आई है। इसकी जानकारी पर लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूकदर्शक बने रहे कर्मचारी और शिक्षक
जेडी कार्यालय में प्रधानाचार्य से मारपीट के दौरान तमाम स्टाफ और दर्जनों से अधिक शिक्षक मौजूद थे। कर्मचारियों और शिक्षक मूकदर्शक बनकर देखते रहे, लेकिन किसी ने बीच बचाव करना भी मुनासिब नहीं समझा। इस प्रकरण को लेकर प्रधानाचार्य ने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से भी करने की बात कही है।


बाबू ने भी दी थाने में तहरीर
आरोपी बाबू ने प्रधानाचार्य और उसके भतीजे पर मारपीट करने का आरोप लगाकर लालकुर्ती थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य और उसके भतीजे ने जबरन काम कराने की धमकी दी। इनकार करने पर गाली-गलौज और फिर मारपीट की। एसओ लालकुर्ती प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर पर केस दर्ज किया है। बाबू ने भी तहरीर दी है। जांच कराकर अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed