फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

परतापुर थाने के पास ही 4.53 लाख की लूट

Fri, 06 Nov 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Fri, 06 Nov 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news
ब्रह्मपुरी सर्किल में लगातार हो रही लूट की वारदातों में बृहस्पतिवार रात एक और कड़ी जुड़ गई। इस बार निशाना थाना परतापुर क्षेत्र बना।
विज्ञापन


जहां थाने से कुछ ही दूर फ्लोर मिल के सुपरवाइजर की कनपटी पर पिस्टल तानकर 4.53 लाख रुपये लूट लिए गए। बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

पांडव नगर, सिविल लाइन निवासी अशोक कुमार दिल्ली रोड स्थित वर्धमान फ्लोर मिल के सुपरवाइजर हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 9:20 बजे अशोक दिल्ली से कलेक्शन कर कार से लौट रहे थे। उनका भतीजा अभिमन्यु कार चला रहा था।

परतापुर थाने से थोड़ी दूरी होंडा शोरूम के पास दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने ओेवरटेक कर कार को रुकवाकर चाचा-भतीजे को गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाश कैश लूटकर फायरिंग करते हुए शहर की तरफ भागे।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से लूट की सूचना फ्लैश होते ही हड़कंप मच गया। फ्लोर मिल राजेश जैन और संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाना परतापुर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने हंगामा करते हुए कहा कि यह लगातार तीसरी वारदात है। व्यापारी कब तक यूं ही लुटता रहेगा। थाने पहुंचे एसपी सिटी ने किसी तरह व्यापारियों को शांत किया।

तीन वारदात, तरीका एक
1. थाना टीपी नगर : 24 अक्तूबर: दाल कारोबारी सुशील बंसल को बाइक सवार बदमाशों ने कार समेत अगवा किया। गन प्वाइंट पर लेते हुए कार से धक्का दे दिया। कार में रखे 11 लाख रुपये लूटकर ले गए।
2. थाना ब्रह्मपुरी : 30 अक्तूबर : बाइक सवार बदमाशों ने प्याज व्यापारी विशु गुप्ता से आरकेपुरम में घर के सामने गोलियां बरसाकर स्कूटी लूट ली गई। पड़ोसी ब्रजभूषण को गोली लगी। स्कूटी में 8.50 लाख रुपये थे।
3. थाना परतापुर : 5 नवंबर : बाइक सवार बदमाशों ने कार को घेरकर फ्लोर मिल के सुपरवाइजर अशोक से 4.50 लाख लूटे। वारदात थाने से कुछ ही दूर। बदमाश फायरिंग कर फरार।


पहले ही दिन प्लान फेल
एसएसपी ने मंगलवार को प्लान बनाया था कि सभी थानेदार और दरोगा शाम से रात तक सड़कों पर उतरकर चेकिंग करेंगे।

सभी सीओ, एसपी सिटी, देहात इसका निरीक्षण करेंगे और खुद एसएसपी इसकी समीक्षा करेंगे। प्लान बृहस्पतिवार से लागू हुआ और पहले ही दिन 4.53 लाख की लूट से फेल हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed