फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

नष्ट कराए 200 किलो सफेद रसगुल्ले

Fri, 06 Nov 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Fri, 06 Nov 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news
अमर उजाला ने एक स्टिंग के माध्यम से सरूरपुर क्षेत्र के गांवों में नकली रसगुल्ले बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। इस समाचार के प्रकाशित होते ही सुस्त पड़ा खाद्य एवं औषधि सुरक्षा प्रशासन विभाग हरकत में आ गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सरधना तहसील क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापामारी कर 200 किलो घटिया सफेद रसगुल्ले नष्ट कराए गए। साथ ही सफेद रसगुल्ले सहित मिल्क केक के छह सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


खाद्य एवं औषधि सुरक्षा प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को अभिहित अधिकारी वीके वर्मा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में सरधना तहसील के तीन गांवों में छापा मारा, जिसमें बड़ी मात्रा में घटिया क्वालिटी के रसगुल्ले तैयार होते पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में ग्रामीण क्षेत्र में तैयार होने वाली मिठाई की शहरी बाजार में काफी मांग होती है, जिस कारण इसमें मिलावट होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। बीते सालों के दौरान भी ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर मिलावट के मामले पकड़े गए हैं।

एफडीए ने बृहस्पतिवार को जैनपुर, जसड़ और डाहर में अभियान चलाया। जैनपुर और जसड़ में बनाए जा रहे सफेद रसगुल्ले की क्वालिटी संतोष जनक नहीं मिली, जिसके बाद टीम ने करीब 200 किलो रसगुल्लों को नष्ट कर दिया।

जिनकी कीमत 36 हजार रुपये के आसपास बताई जा रही है। टीम ने तीनों गांवों से सफेद रसगुल्ले व मिल्क केक के छह सैंपल लिए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी दर्पण कुमार, वाईडी आर्या व जितेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

शहरी क्षेत्र में भी चलेगा अभियान
एफडीए ने स्पष्ट कर दिया है कि विभाग की तरफ से अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में एक साथ कार्रवाई की जाएगी। शहरी क्षेत्र में सुबह और शाम के वक्त कार्रवाई होगी।


जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में सैंपलिंग के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सबसे ज्यादा सैंपलिंग दूध और उससे बनने खाद्य पदार्थों की होनी है। उधर, संभावना है कि शुक्रवार से कैंट क्षेत्र में सैंपलिंग के लिए अभियान चलाया जाएगा, जिसको लेकर एफडीए और कैंट बोर्ड के बीच पहले ही वार्ता हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed