फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

पहलवान के भाई ने मांगी पांच लाख की रंगदारी

Fri, 30 Oct 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 30 Oct 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी के भाई ने नंदिनी बार में घुसकर बवाल मचा दिया। आरोप है कि बार के मैनेजर और वेटरों के साथ मारपीट कर मैनेजर से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। वेटरों ने आरोपी युवक को पकड़कर नौचंदी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थाना नौचंदी क्षेत्र स्थित नंदिनी बार महिला थाना इंस्पेक्टर नरगिस खान के पति का है। जहां जसवीर सिंह पुत्र नंदन सिंह मैनेजर है। आरोप है कि सिसौली निवासी जगमिंदर सिंह उर्फ जग्गा पुत्र नयन सिंह बुधवार देर रात बार में पहुंचा और मैनेजर से रंगदारी मांगी। जसवीर ने कहा कि वह बार में मैनेजर है और रंगदारी कैसे देगा। आरोप है कि जगमिंदर ने मैनेजर के साथ गालीगलौज के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


बीचबचाव करने पर वेटरों के साथ भी मारपीट की। काफी देर तक बार में हंगामा चलता रहा। जग्गा ने मैनेजर को धमकी दी कि अगर उसने पांच लाख रुपये नहीं दिए तो वह उसे जान से मार देगा। इसी बीच बार कर्मचारियों ने थाना नौचंदी पुलिस को सूचना देते हुए जग्गा को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर नौचंदी हरशरण शर्मा ने बताया कि जग्गा ने मैनेजर से मारपीट की और पांच लाख रुपये रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी। जग्गा के खिलाफ मारपीट, रंगदारी मांगने और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हले भी ठेके पर की थी लूटपाट
पुलिस का कहना है कि इससे पहले भी जगमिंदर के खिलाफ मेडिकल थाना क्षेत्र में शराब के ठेके पर लूटपाट करने का मामला सामने आया था। जगमिंदर द्वारा आए दिन गुंडागर्दी और इस तरह की हरकतें करने की शिकायत मिलती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed