{"_id":"65c7fd83ce8af9f3a57668b2c9d26d84","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाल कारोबारी से बंटी गैंग ने लूटे थे 11 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दाल कारोबारी से बंटी गैंग ने लूटे थे 11 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 29 Oct 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाल कारोबारी सुशील बंसल को अगवा कर हुई 11 लाख की लूट का क्राइम ब्रांच ने बुधवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटा हुआ कैश बरामद किया है। इस वारदात को मेडिकल क्षेत्र के बंटी गैंग ने अंजाम दिया था। पुलिस बृहस्पतिवार को इसका खुलासा करेगी।
विज्ञापन
टीपीनगर थानाक्षेत्र के गुलमोहर पार्क निवासी दाल कारोबारी सुशील बंसल को विगत 24 अक्तूबर की सुबह बदमाशों ने मलियाना पुलिस चौकी के पास से कार समेत अगवा कर लिया था। हाईवे पर ले जाकर बदमाशों ने कारोबारी को कार से धक्का दे दिया था और कार समेत फरार हो गए थे। बाद में कार परतापुर बाईपास पर लावारिस बरामद हुई थी। कार से कारोबारी के 11 लाख रुपये गायब थे। वारदात के विरोध में नवीन गल्ला मंडी दो दिन तक बंद रही थी।
विज्ञापन
बुधवार को क्राइम ब्रांच प्रभारी संजीव यादव ने मुखबिर की सूचना पर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी बंटी ने बताया कि उसके गिरोह ने इस वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी भी की थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर व्यापारी से लूटा हुआ कैश भी बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कारोबारी के अलावा अन्य वारदातों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
डॉक्टर की भूमिका भी संदिग्ध
इस वारदात में मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही हैै। आरोपी बंटी का डॉक्टर के पास आना-जाना था। बताया गया कि उसकी गिरफ्तारी के बाद डॉक्टर ने ही लूटे गए कैश में करीब तीन लाख रुपये आरोपी बंटी के मकान से बरामद कराए हैं। पुलिस डॉक्टर को बचाने की फिराक में है। इस वारदात का पुलिस बृहस्पतिवार को खुलासा करेगी।