{"_id":"10567bd21b91ad91a92059d4c4b906ee","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-203","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी के निशानदेही पर 80 हजार बरामद, परिजनों ने सुनाई खरी खोटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी के निशानदेही पर 80 हजार बरामद, परिजनों ने सुनाई खरी खोटी
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 29 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौकेंद्र हत्याकांड में कोर्ट में सरेंडर करने वाले आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 80 हजार रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने रविवार को आरोपी जेल भेज दिया। वहीं शौकेंद्र के परिजन थाने पहुंच गए। वहां आरोपी को देख भड़क गए उसे जमकर खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
मूल रूप से शामली क्षेत्र के सिसौली गांव निवासी शौकेंद्र कुमार कश्यप (25) पुत्र ओम पाल सिंह कश्यप कंकरखेड़ा क्षेत्र के गणपति विहार में अपने बहनोई विजयपाल के पास रहता था। वह सीमेंट, रेत आदि का कारोबार करता था। 15 दिसंबर को बदमाशों ने उससे ट्रैक्टर ट्राली, 20 हजार रुपये लूटकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में महताब, शहजाद और सन्नवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो दिन पूर्व मामले के चौथे आरोपी सरफराज पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी गांव जौला थाना बुढ़ाना ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। एसओ यादराम यादव ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को उन्होंने हरियाणा में एक लाख रुपये में बेच दिया था, जिसमें पुलिस ने 80 हजार रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन