फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

युवक की मौत पर भड़के लोग, जाम लगाया

Fri, 23 Oct 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 23 Oct 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार रात युवक की मौत को लेकर ढाबे में तोड़फोड़ कर आग लगाने के मामले ने बृहस्पतिवार को तूल पकड़ लिया। गुस्साए परिजनों, महिलाओं और लोगों ने ट्रांसपोर्ट नगर में जाम लगाकर हंगामा किया। आरोप था कि युवक की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। उधर, डीआईजी ने एसओ टीपी नगर से इस मामले में स्पष्टीकरण तलब कर लिया है।

विज्ञापन


आरोप था कि टीपी नगर निवासी सोनू ने ट्रांसपोर्ट नगर मोड़ स्थित एक ढाबे से हरियाणा मार्का शराब खरीदी थी। आरोप था कि शराब जहरीली थी, जिसके चलते सोनू की मौत हुई। लोगों ने ढाबे में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी थी। ढाबा मालिक ने थाने पहुंचकर आरोप गलत बताते हुए हंगामा किया था। पुलिस ने इस मामले में हंगामा करने वालों में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आईं और हंगामा शुरू कर दिया। जाम लगाने के दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि टीपीनगर पुलिस अवैध और जहरीली शराब बेचने वालों पर कार्रवाई नहीं कर रही। उल्टा पीड़ित पक्ष को ही परेशान कर रही है। हंगामे के बीच ही जब लोग सोनू का शव लेकर पहुंचने लगे तो थाने से एक दरोगा और दो सिपाही मौके पर पहुंच गए और लाश को लाने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अवैध शराब को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस पर क्षेत्र में अवैध शराब बेचने का आरोप लगाया। इस दौरान लोगों की पुलिस से तीखी नोकझोंक और हाथापाई तक हो गई। हालांकि इतना सब कुछ होने पर भी एसओ टीपी नगर मौके पर नहीं पहुंचे।


डीआईजी ने मांगा स्पष्टीकरण
डीआईजी आशुतोष कुमार को जब जहरीली शराब से युवक की मौत और लोगों के हंगामे की सूचना मिली तो उन्होंने एसओ टीपीनगर से स्पष्टीकरण तलब कर लिया। डीआईजी ने पूछा कि आखिर क्षेत्र में अवैध और जहरीली शराब कैसे बिक रही है। थाना पुलिस इसे क्यों नहीं रोक रही है। उन्होंने घटना के बाद और हंगामे के दौरान मौके पर न जाने को लेकर एसओ प्रशांत कपिल से जवाब मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed