{"_id":"3b5a6daab03721da6a53de3e3dca40bd","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-180","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल गए छात्र का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल गए छात्र का अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 20 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
घर से स्कूल गए एक 13 वर्षीय छात्र का शुक्रवार को अपहरण हो गया। शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों की तहरीर पर टीपी नगर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ है। रात में परिजनों ने शहर के उद्यमियों के साथ सीओ से मुलाकात कर बच्चे की बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित जीजी फार्म हाउस के मालिक मयंक जैन शारदा पैलेस के पीछे पंजाबी कॉलोनी में रहते हैं। उनका 13 साल का बेटा अतिशय जैन शताब्दी नगर स्थित अध्ययन स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता है। मयंक जैन के अनुसार अतिशय रोजाना स्कूल बस से स्कूल जाता है और दोपहर करीब ढाई बजे घर पहुंचता है। शुक्रवार सुबह 8.20 बजे वह स्कूल के लिए निकला था, लेकिन दोपहर तीन बजे तक वह नहीं लौटा तो उन्होंने स्कूल बस के ड्राइवर को फोन किया।
विज्ञापन
उसने बताया कि अतिशय बस में आया ही नहीं। इसके बाद स्कूल में फोन कर जानकारी की तो पता चला कि वह स्कूल भी नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। वहीं स्कूल कोऑर्डिनेटर सुशील त्यागी का कहना है कि अतिशय शुक्रवार को स्कूल नहीं आया था। उधर सीओ ब्रह्मपुरी रफीक अहमद का कहना है कि परिजनों की तहरीर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम को बच्चे की तलाश में लगाया गया है।
विज्ञापन
26 से हैं एग्जाम
अतिशय के 26 फरवरी से एग्जाम हैं। इसलिए यह भी आशंका जताई जा रही है कि वह एग्जाम के डर से खुद ही कहीं चला गया हो। कुछ दिन पहले केएल इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा गौरी भी पढ़ाई के प्रेशर में घर से चली गई थी और अगले दिन खुद ही लौट आई थी।