{"_id":"6b8a5faf829090184a3c8b851667745d","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-175","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ की तो युवती ने काला कर दिया शोहदे का चेहरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ की तो युवती ने काला कर दिया शोहदे का चेहरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 16 Feb 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहदे को युवती और उसके परिजनों ने दबोचकर सरेआम चौराहे पर सबक सिखाया। मुंह काला कर उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा भी दर्ज कराया।
एक युवक शहर की एक युवती को कई दिनों से परेशान कर रहा था। उसने कहीं से युवती का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और फोन करके उससे बात करने की कोशिश करने लगा। उससे मिलने को कहता। युवती ने यह बात अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने युवक को दबोचने की प्लानिंग की।
रविवार को भी युवक का फोन आया तो युवती ने प्लानिंग के तहत उसे सोमवार दोपहर ईव्ज चौराहे पर बुला लिया। तय समय से पहले ही युवती, उसके भाई और अन्य परिजन ईव्ज चौराहे पर पहुंच गए। उन्होंने युवती को अकेले छोड़ दिया और खुद इधर-उधर टहलने लगे।
विज्ञापन
जैसे ही वह युवक युवती के पास आया और अपना परिचय दिया तो युवती के इशारा करते हुए उसके परिजनों ने उसे दबोच लिया। परिजनों ने उसे न केवल जमकर पीटा, बल्कि उसके चेहरे पर कालिख पोत दी। युवती ने भी उसकी धुनाई करने में कसर नहीं छोड़ी। उधर से गुजरने वाले लोगों को जब मामले का पता चलता तो उन्होंने भी उस पर गुस्सा उतारा। युवक हाथ जोड़ता रहा लेकिन परिजनों का गुस्सा नहीं थमा। बाद में सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर इकबाल अहमद कलीम ने बताया कि आरोपी लिसाड़ी गेट निवासी शादाब के खिलाफ छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।