फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

बाल संप्रेक्षण गृह से छह किशोर फरार, एक पकड़ा

Sun, 14 Feb 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 14 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

सूरजकुंड स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह से शनिवार तड़के छह किशोर खिड़की तोड़कर फरार हो गए। कर्मचारियों को इसकी भनक लगी तो पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को सूचना दी। इस पर डीपीओ और नौचंदी इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। शाम को बागपत के एक किशोर को उसके घर के पास से पकड़ लिया। एक माह में किशोर भागने की यह दूसरी घटना है।

विज्ञापन


नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित सूरजकुंड पर राजकीय बाल सप्रेक्षण में 41 किशोर निरुद्घ हैं। इनमें मेरठ के अलावा बागपत के भी किशोर हैं। शनिवार तड़के पांच बजे किशोर संप्रेक्षण गृह में पीछे की तरफ से खिड़की तोड़कर भाग निकले। सुबह के समय कर्मचारियों ने किशोरों की गिनती की तो छह किशोर कम मिले।
विज्ञापन


किशोर भागने की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पर जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर नौचंदी हरसरण शर्मा मौके पर पहुंचे। डीपीओ ने बताया कि फरार होने वाले 6 किशोरों में चार बागपत और दो मेरठ के हैं। जो खिड़की तोड़कर फरार हुए हैं। किशोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। शाम को बागपत से एक किशोर को पकड़ लिया। इस मामले में संप्रेक्षण गृह के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों पर जांच बैठी
जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। जांच के बाद कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। एक साल में करीब दस से अधिक बार किशोर संप्रेक्षण गृह से फरार हो चुके हैं। नशे की लत में इन किशोरों के आगे कर्मचारी और होमगार्ड बेबस नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed