फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

पुलिस की 169 की रिपोर्ट कोर्ट ने कर दी खारिज

Thu, 11 Feb 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Thu, 11 Feb 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news
रिंकू हत्याकांड में जेल में बंद राशि त्यागी समेत तीन आरोपियों की मुश्किलें बुधवार को बढ़ गईं। कोर्ट ने पुलिस द्वारा दाखिल धारा 169 की रिपोर्ट को उचित आधार न पाते हुए खारिज कर दिया।
विज्ञापन


सरधना थाना क्षेत्र के इकड़ी गांव निवासी जयपाल सिंह का इकलौता बेटा रिंकू मवाना रोड स्थित अम्हेड़ा बैंक में कैशियर था। 12 दिसंबर की रात गढ़ रोड के समीप रिंकू  की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


रिंकू के पिता की तहरीर पर रिंकू की दोस्त राशि त्यागी, उसके पिता ब्रजमोहन और रिश्ते के मामा कुलदीप त्यागी के खिलाफ थाना मेडिकल पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विगत 4 फरवरी को एसएसपी डीसी दूबे ने प्रेस वार्ता करते हुए सरायकाजी निवासी 11 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए दावा किया था कि इस केस में नामजद तीनों आरोपी बेगुनाह हैं। एसएसपी ने कहा था कि नामजद आरोपियों ने रिंकू की हत्या नहीं की है।


साक्ष्य और जांच पड़ताल में जिन 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वह हत्यारोपी हैं। एसएसपी ने इन तीनों हत्यारोपियों को जल्द जेल से रिहा कराने की बात कही थी। इस संबंध में बुधवार को सीओ सिविल लाइन बीएस वीर कुमार की तरफ से जेल में बंद तीनों नामजद आरोपियों की रिहाई के लिए कोर्ट में धारा 169 की रिपोर्ट दाखिल की गई। मुकदमे के वादी जयपाल सिंह की तरफ से अधिवक्ता संजय सक्सेना ने बहस की।

कोर्ट ने बहस के बाद सुनवाई करते हुए सीओ द्वारा दाखिल की गई रिपोर्ट को खारिज कर दिया। सीओ का कहना है कोर्ट से रिपोर्ट खारिज होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed