{"_id":"03b58b76407f3c9a01e0de5bb68140b1","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-138","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का अड्डा बने शराब के ठेके पर तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का अड्डा बने शराब के ठेके पर तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजाना छेड़छाड़ के बावजूद पुलिस-प्रशासन की चुप्पी पर शहर की बेटियों ने सोमवार को जोरदार आवाज उठा दी। शहीद मंगल पांडेय डिग्री कॉलेज माधवपुरम की आक्रोशित छात्राओं ने कॉलेज के रास्ते में मनचलों का अड्डा बने देसी शराब के ठेके में तोड़फोड़ कर दी। एसओ ब्रह्मपुरी को खरीखोटी सुनाते हुए चेतावनी दे दी कि यदि ठेका नहीं हटा तो छात्राएं सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगी।
कई छात्राएं घर बैठीं
‘जागो बहनों जागो’ संगठन के बैनर तले अध्यक्ष आकांक्षा यादव के नेतृत्व में पहुंचीं छात्राओं ने कहा कि ठेका कॉलेज के रास्ते में है। मनचलों का जमावड़ा रहता है। छात्राओं से आते-जाते छेड़छाड़ होती है। कमेंट्स कसे जाते हैं। हमारा यहां से निकलना तक दूभर हो गया है। पुलिस के पास जाओ तो तहरीर मांगकर टरका दिया जाता है। पुलिस-प्रशासन से ठेका बंद करने की मांग की गई तो कार्रवाई नहीं हुई। कई छात्राओं ने कॉलेज आना तक बंद कर दिया है।
फूट गया गुस्सा
कुछ देर प्रदर्शन करने के बाद देखते ही देखते आक्रोशित हुईं छात्राओं ने ठेके में तोड़फोड़ शुरू कर दी। ठेके के बाहर स्टूल, कुर्सी, मेजों को फेंक दिया गया। अंडे बेचने वाले को छात्राओं ने भगाकर उसकी ठेली भी पलट दी।
विज्ञापन
तो पुलिस का क्या काम
एसओ ब्रह्मपुरी यादराम यादव वहां पहुंचे तो मामला जिला प्रशासन का बता दिया। इस जवाब पर छात्राएं भड़क गईं। एसओ से पूछ लिया कि तो पुलिस का क्या काम। सरेआम हम पर कमेंट्स किए जाते हैं। छेड़छाड़ की जाती है। तहरीर तक लेने से पुलिस मना कर देती है। ठेके पर दिन भर शोहदे खड़े रहते हैं। पुलिस का कोई खौफ तक नहीं रह गया है।
डीएम रिपोर्ट मांगेंगे तो देंगे
एसओ ब्रह्मपुरी का कहना है कि ठेका बंद करने का अधिकार डीएम को ही है। यदि उनसे इसकी रिपोर्ट मांगी जाती है तो अपने स्तर से रिपोर्ट बनाकर भेज देंगे। छात्राएं तहरीर देंगी तो हम कार्रवाई करेंगे।