फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

हथियारों से लैस खाकी ने अकेले दीपक को ट्रैक्टर पर बैठाया

Fri, 15 Jan 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 15 Jan 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news
एनकाउंटर में खाकी का शर्मनाक चेहरा भी देखा गया। पुलिस का अमला हथियारों से लैस खड़ा था। तभी बहादुर दीपक (ग्रामीण) को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर पुलिस ने ईख के खेत में अकेला ट्रैक्टर पर बैठाकर बदमाशों को तलाशने के लिए उतार दिया। कोई अनहोनी हो जाती तो कौन पुलिस अधिकारी जिम्मेदार होता, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन


चार बदमाश ईख के खेत में थे। पुलिस बदमाशों को बाहर लाने के प्रयासों में जुटी थी। पुलिस ने प्लानिंग बनाई कि ट्रैक्टर पर बैठकर बदमाशों को तलाश किया जा सकता है। इस दौरान चौकीदार का बेटा दीपक ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचा। दीपक को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर तीन पुलिसकर्मी संग ट्रैक्टर अंदर ईख में भेजा। थोड़ी दूर चलते ही पुलिसकर्मी ट्रैक्टर से उतर गए और अकेला दीपक ही बदमाशों की तलाश में ईख के खेत में घुस गया।
विज्ञापन


उसकी बहादुरी के चलते ही बदमाश ईख से खेत से बाहर आए। जहां पर पुलिस और ग्रामीणों ने घेराबंदी कर ली। दो बदमाश को गोली लगी तो तीसरे बदमाश ने खुद आत्मसमर्पण कर दिया। जबकि चौथा बदमाश कब भाग गया, इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। ग्रामीणों में चर्चा रही कि गाजियाबाद पुलिस ने बहादुरी का काम तो किया, लेकिन अकेले दीपक को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर खेत में उतारने की इजाजत किसने दी। अगर अनहोनी हो जाती तो पुलिस के पास कोई जवाब नहीं बनता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed