फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

जुआ खेलने के विरोध पर पथराव, फायरिंग

Sun, 10 Jan 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 10 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लखीपुरा में शनिवार को जुआ खेलने का विरोध करने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। बाद में पथराव किया और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित पक्ष के लोगों ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा करते हुए थाना पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


लखीपुरा निवासी लईक की पत्नी नाजमा ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि पड़ोस के रहने वाले इंतजार, शोएब, शाहरुख, सिराज और कई अन्य युवक उसके घर के बाहर जुआ खेल रहे थे। जब उसने विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उसके घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ करते हुए अभद्रता की।
विज्ञापन


घर में घुसकर मारपीट करने के बाद आरोपी युवक भाग निकले। उसके बाद फिर से आरोपी पक्ष के लोगों ने हमला बोलते हुए पथराव किया हवाई फायरिंग कर दी। पीड़ित लोगों का आरोप है कि पथराव और फायरिंग की सूचना कंट्रोल रूम पर दी, लेकिन लिसाड़ीगेट पुलिस मौके  पर नहीं पहुंची। थाने में पीड़ित लोग गये तो पुलिस ने फटकारते हुए भगा दिया। बाद में पीड़ित पक्ष के लोग एसएसपी आफिस पहुंचे। शिकायत सुन रहे सीओ अब्दुल कादिर ने एसओ लिसाड़ीगेट को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed