{"_id":"78f972df4fc2971b880eb57982db4968","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल कंपनी के सेल्समैन को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल कंपनी के सेल्समैन को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
कालंद-महादेव मार्ग स्थित रजवाहे की पटरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक मोबाइल कंपनी के सेल्समैन से लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से सेल्समैन का सिर फोड़ दिया। वारदात के बाद बदमाश तमंचे लहराते हुए मौके से फरार हो गये। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर लूटपाट की तहरीर दी।
मोहल्ला धर्मपुरा निवासी दानिश मलिक एक मोबाइल कंपनी का सेल्समैन है। बृहस्पतिवार को वह झिटकरी, भामौरी और खेड़ा गांवों में कूपन वितरित कर बाइक पर सवार होकर कालंद-महादेव मार्ग से सरधना लौट रहा था। रजवाहे की पटरी पर बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे रोक लिया।
सेल्समैन से साठ हजार रुपये नकद, करीब पचास हजार रुपये के रिचार्ज कूपन और दो मोबाइल लूट लिये। विरोध करने पर तमंचे की बटों से उसकी पिटाई करते हुए सिर फोड़ दिया। बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। दानिश लूटपाट के बाद कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।