{"_id":"807edf7e6cf9ae7676c307b6689af305","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-107","type":"story","status":"publish","title_hn":"किठौर के पशु व्यापारी का अपहरण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किठौर के पशु व्यापारी का अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किठौर के एक पशु व्यापारी का अपहरण हो गया। व्यापारी का पार्टनर भूमिया पुल नाले में बेहोश मिला। पुलिस ने उसे हापुड़ अड्डा चौराहा के पास युग हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
किठौर के ललियाना गांव निवासी आस मोहम्मद और उसका पार्टनर नफीस शुक्रवार को तीन लाख रुपये लेकर घर से निकले थे। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले अपने रिश्तेदार से आस मोहम्मद ने तीन लाख रुपये उधार लिए। फिर वे दिल्ली स्थित डेयरी से पशु लेने के लिए निकल गए थे।
विज्ञापन
शनिवार सुबह नफीस बेहोशी की हालत में भूमिया पुल स्थित नाले में पड़ा मिला। इसकी जानकारी लगने पर परिजनों में खलबली मच गई। नफीस अस्पताल में भर्ती है। होश आने पर मामले की सही जानकारी होगी। उसके पास से छह लाख रुपये भी नहीं मिले। आस मोहम्मद के लापता और छह लाख रुपये न मिलने पर परिजन अनहोनी की आशंका जताने लगे हैं। इस मामले की शिकायत दोपहर को पीड़ित परिवार ने एसपी सिटी से की। एसपी सिटी ने लिसाड़ीगेट व ब्रह्मपुरी पुलिस को जांच में लगाया है।
विज्ञापन
जहरखुरानी गिरोह ने की वारदात?
इस वारदात को जहरखुरानी गिरोह द्वारा होना बताया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि यह वारदात शुक्रवार देर रात हुई है। पुलिस आस मोहम्मद की तलाश में जुट गई है। उधर, पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही।