फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: A maulvi have sexual assault attacked on a woman and ruckus

मौलवी ने महिला के साथ की छेड़छाड़, मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, जमकर हंगामा

Sun, 14 Mar 2021 12:47 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 14 Mar 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Meerut Crime News: A maulvi have sexual assault attacked on a woman and ruckus
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में दुष्कर्म की घटनाएं बंद नहीं हो रही है। पुलिस के लाख दावों के बावजूद भी शहर में लगातार वारदात हो रही है। शनिवार को देहली गेट थाना क्षेत्र में एक मौलवी ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। उधर, मामले की जानकारी लगने पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और उन्होंने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस अभी जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरा मामला खुलकर सामने आएगा।
विज्ञापन


महिला से चलती कार में किया था सामूहिक दुष्कर्म
मेरठ की 22 वर्षीय तलाकशुदा महिला से चलती कार में तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। महिला के मुताबिक, गुरुवार सुबह 10 बजे लड़का दिखाने के बहाने मेरठ से स्कॉर्पियो कार में बैठाने के बाद आरोपी 13 घंटे तक उसे सड़कों पर घुमाते रहे। इस दौरान उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। गुरुवार रात 11 बजे आरोपी उसे मसूरी गंगनहर किनारे फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों आरोपी पीड़िता के जानकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: छात्रा से अश्लील बातें: लड़की ने शिक्षक की जमकर की धुनाई, चप्पल से पीटा, देखिए तस्वीरें

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का कहना है कि उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। कुछ दिन बाद पति से तलाक हो गया। महिला का कहना है कि फिरोज नाम का व्यक्ति उसकी मां का जानकार है। करीब 15 दिन पहले फिरोज ने मेरठ के लोहिया नगर निवासी काले, पीके और वाबिद से पहचान कराई थी। एक सहेली की शादी में भी उक्त तीनों लोग उसे मिले थे। तीनों ने उसकी मां से उसकी दूसरी शादी कराने की बात कही। युवती का कहना है कि गुरुवार को तीनों उसके घर आए और लड़का देखने चलने की बात कही। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसे स्कॉर्पियो कार में बैठाया और दुष्कर्म किया। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed