फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime

कपड़ा व्यापारी के घर और शोरूम से 17 लाख की चोरी

Thu, 21 Jan 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 21 Jan 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
meerut crime
मेरठ। चोरों ने कपड़ा व्यापारी के घर और शोरूम पर धावा बोलते हुए करीब 17 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दे डाला। वारदात के विरोध में व्यापारियों ने हंगामा करते हुए पुलिस पर गश्त न करने को लेकर गहरी नाराजगी जताई। शक की सुई नौकरों पर है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


गुप्ता कॉलोनी, टीपी नगर निवासी करन अरोड़ा की शारदा रोड पर आधुनिक कांपलेक्स के सामने ‘द ब्रांड’ के नाम से शोरूम है। पुलिस के मुताबिक करन के भाई की शादी का कार्यक्रम था।
विज्ञापन


जिसके चलते करन ने मंगलवार दोपहर ही दुकान बंद कर दी थी। घर के सामने कार्यक्रम चल रहा था। तभी उनके मकान में चोरी हो गई, जिसमें करीब दो लाख का सामान चोरी होना बताया गया। इस बीच बुधवार को जब करन अपने शोरूम पर पहुंचा तो वहां का हाल देखकर उसके होश उड़ गए। चोर शोरूम को भी खंगाल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी होना बताया गया। पुलिस का कहना है कि घर और दुकान में चोरी के तार एक-दूसरे से जुड़े हो सकते हैं। शोरूम पर तीन नौकर हैं, जिसने पूछताछ की गई है। व्यापारी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।


ठंड में बढ़ी चोरी का ग्राफ
कड़ाके की ठंड के चलते पुलिस ने रात में गश्त करनी बंद कर दी है। जिसके चलते चोर लगातार वारदात करने लगे है। दो दिन पहले चोरों ने लालकुर्ती में आठ दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जिसके खुलासे में भी पुलिस खाली हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed