फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime

मां बोली- अतिशय के हाथों ही खाना खाऊंगी

Sun, 28 Feb 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 28 Feb 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
meerut crime
बेटे अतिशय के अगवा होने की खबर के बाद से मां शिखा बेहाल है। बेटे की सकुशल वापसी की आस लगाए बैठीं शिखा ने कह दिया कि मैं अतिशय के हाथों से ही खाना खाऊंगी। वहीं, परिवार के बच्चे भी दहशत में स्कूल नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन


अतिशय का भाई अनंत दसवीं कक्षा में पढ़ता है। एग्जाम सिर पर हैं, लेकिन छोटे भाई के चलते वह परीक्षा की भी तैयारी नहीं कर पा रहा। 

दादा एसके जैन दिनभर दरवाजे पर टकटकी लगाए बैठे हैं कि कब उनका पोता आवाज देगा। सुरक्षा के मद्देनजर अतिशय के घर पर सिविल वर्दी में दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


अतिशय को बरामद करने में पुलिस फेल

जीजी फार्म हाउस के मालिक मयंक जैन निवासी पंजाबीपुरा, टीपीनगर के अपहृत पुत्र अतिशय को बरामद करने में पुलिस की फील्डिंग फेल साबित हुई।

गाजियाबाद, देहरादून समेत कई जनपदों में पुलिस और क्राइम ब्रांच लगी हुई है, लेकिन अतिशय का कोई सुराग नहीं लग पाया। इस कारण जनता में आक्रोश है। एसएसपी डीसी दूबे ने बताया कि पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द सकुशल बरामद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या छिपा रही पुलिस?

लोगोें में आक्रोश है कि पुलिस अतिशय को बरामद करने में फेल साबित हो रही है। पुलिस और परिजनों ने एक सुर में कहा कि उनकों कोई जानकारी नहीं है। जबकि चर्चा है कि पुलिस कुछ छिपा रही है। वहीं स्कूल के छात्र, शिक्षिक पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed