फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime

किठाैर में किडनैप कर छात्रा से गैंगरेप

Fri, 19 Feb 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 19 Feb 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
meerut crime
किशोरी छात्रा से अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों की धमकी के चलते छात्रा ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया। लगातार अनुपस्थिति पर जब छात्रा से पूछा गया तो करीब एक माह बाद इसका पता चला।
विज्ञापन


परिजनों और ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। देर रात थाना किठौर पर चार आरोपी युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


किठौर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी एक स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। करीब एक माह पूर्व शाम के समय वह पड़ोस में एक साल की बच्ची को उसके घर लेकर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी गांव के ही रहने वाले शाहरुख, शानू, जुबैर और नवाजिश उसका अपहरण कर ले गए और एक मकान में बंधक बना लिया। आरोप है कि छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई।
 
होश में आने पर चारों युवकों ने धमकी दी कि यदि कहीं भी इसकी शिकायत की तो वह परिवार को खत्म कर देंगे। जिसके बाद छात्रा घर पहुंची और गुमसुम रहने लगी।

परिजनों के पूछने पर छात्रा सहमी रही और उसने कुछ नहीं बताया। इस बीच छात्रा स्कूल जा रही थी तभी आरोपी चारों युवकों ने रास्ते में रोककर छात्रा को धमकी। आरोपी युवकों की धमकी के बाद से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया।


बृहस्पतिवार को छात्रा के परिजनों ने काफी पूछताछ की तो उसने घटना के बारे में बताया। जिसके बाद पीड़ित परिजन एसएसपी ऑफिस पहुंचे और पुलिस अफसरों से शिकायत की। कार्यवाहक थानाध्यक्ष किठौर करतार सिंह ने देर रात बताया कि चारों आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed