फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime

अंधाधुंध फायरिंग और मारपीट में दो घायल

Sun, 07 Feb 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 07 Feb 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
meerut crime
डीएच पॉकेट में दंपति के बीच में चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए चल रही बैठक में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। वहीं मारपीट में दो लोग घायल हो गए। विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पल्लवपुरम फेज एक डीएच पाकेट निवासी एक युवती की शादी आठ वर्ष पहले गाजियाबाद निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही दंपति में विवाद चल रहा है। शनिवार को पति विवाहिता को लेने आया था। दोनों पक्षों में वार्ता चल रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान कहासुनी और मारपीट हो गई। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर कॉलोनी में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने जानकारी ली। वहीं विवाहिता के भाई ने बताया कि मारपीट में उसके पिता और एक अन्य घायल हो गए। उसने बताया कि शादी के बाद से ससुराल वाले उसकी बहन का उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एक साल से वह मायके में रह रही है। बहन का पति जबरन उस पर तलाक देने का दबाव बनाता है। उधर, एसओ सतेंद्र यादव ने बताया कि पति पत्नी के बीच में विवाद चल रहा है। पति वार्ता के लिए आया था। इस दौरान मारपीट हो गई। जिसमें दो को चोट आई है, जिन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। दीवार पर गोली के निशान मिले हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed