फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut college wine matter

मेरठ कॉलेज के लॉ विभाग में उड़ी कानून की धज्जियां

Thu, 29 Oct 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 29 Oct 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
meerut college wine matter

रात में मेरठ कॉलेज में जो भी हुआ, उससे कॉलेज की साख पर भी सवालिया निशान खड़े होने लाजिमी हैं। आखिर एक कॉलेज में रात में डांस का भी कार्यक्रम हुआ और उसमें फिल्मी गानों की धुनों पर डांस हुआ। कार्यक्रम यहीं तक नहीं थमा। लॉ विभाग में पार्टी भी ऐसी चली, जिसमें शराब और बियर की बोतलें अपने आप में पुलिस को गवाही देने के लिए काफी थीं। एक बार तो खुद एसओ लालकुर्ती मौके का हाल देखकर आश्चर्य में रह गए कि आखिर यह कॉलेज है या इसे बार बना दिया गया।

विज्ञापन


प्रतिष्ठित मेरठ कॉलेज के कानून विभाग में यदि कानून को ताक पर रख दिया जाए तो यह कॉलेज की गरिमा के साथ वहां के प्रशासन और प्रबंधन पर भी सवाल खड़े करने जैसा है। शाम  होते ही कॉलेज के लॉ विभाग में ऊपरी मंजिल पर फिल्मी गाने बजने शुरू हुए तो महफिल सजनी शुरू हो गई। बाहर से शराब और बियर की बोतलें आखिर कॉलेज में कैसे पहुंचीं, इसका जवाब न तो कॉलेज प्रशासन के पास था और न ही पुलिस के पास।
विज्ञापन


सवाल यह भी है कि रात में लॉ विभाग में डांस का कार्यक्रम चलता रहा और कॉलेज प्रशासन व प्रबंधन सोता रहा। जब रात में छात्रों ने वहां पहुंचकर बवाल काटा तो कॉलेज में अफरातफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद सन्नाटा छा गया। इस मामले में जहां एसओ लालकुर्ती जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं तो वहीं यह मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंच चुका है। वैसे भी मेरठ कॉलेज जिले के कप्तान के आवास के सामने है तो फिर पुलिस के लिए पहुंचने में देरी कैसे हो गई। अफसरों ने लालकुर्ती एसओ से मामले की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल हो गई वीडियो
मेरठ कॉलेज में चले डांस की वीडियो रात में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसको लेकर खुद पुलिस असमंजस में थी कि आखिर किसकी इजाजत पर कार्यक्रम किया गया।

विवादों में रहा लॉ विभाग
मेरठ कॉलेज में लॉ विभाग में डांस के कार्यक्रम में बवाल कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले चौधरी चरण सिंह विवि कैं पस में बीते साल लॉ विभाग में तमंचे पर डिस्को चला था। जिसको लेकर काफी बवाल मचा। बाद में पुलिस ने फुटेज के आधार पर तमंचा लहराने वालों पर भी कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed