फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Badmaash Salman's encounter three times in one year

आखिर ये कैसी मुठभेड़, एक साल में एक ही बदमाश का तीन बार एनकाउंटर

Thu, 03 Jan 2019 12:49 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Jan 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
Meerut, Badmaash Salman's encounter three times in one year
अस्पताल में भर्ती मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

आखिर यह कैसी मुठभेड़ है कि सलमान नाम के एक ही बदमाश से एक साल में तीसरी बार आमना-सामना हो गया। गोली भी हर बार पैर में ऐसी लगी कि तीन दिन में ही जख्म सूख गया। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या यह बदमाश वाकई जेल से छूटकर वारदात करने लगता है और पुलिस से उसका सामना हो जाता है, या फिर पुलिस विभाग एनकाउंटर का कॉलम इस बदमाश से ही भरने में जुटा है। 

विज्ञापन


बुधवार को पल्लवपुरम पुलिस ने दुल्हैड़ा-लावड़ रोड पर हुई मुठभेड़ में लिसाड़ी गेट पीरवाली मस्जिद निवासी सलमान पुत्र इकबाल को गोली लगने का दावा किया। पुलिस का दावा है कि आरोपी सलमान अपने एक साथी के साथ वारदात करने जा रहा था। चेकिंग के दौरान इंस्पेक्टर पल्लवपुरम जनक सिंह चौहान ने उसे रुकने का इशारा किया। वह नहीं रुका और पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें एक गोली सलमान के पैर में लगी। जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, तीन खोखे और दो कारतूस बरामद होने बताए।

विज्ञापन

यह तीसरी मुठभेड़
इसी सलमान को इससे पहले सदर बाजार पुलिस ने और उसके बाद रेलवे रोड क्षेत्र में पैर में गोली मारी गई। लेकिन जेल से छूटते ही सलमान फिर से अपराध में सक्रिय हो जाता है। पुलिस बताती है कि एक साल में सलमान को तीन बार गोली मारी गई है। पुलिस की गोली सलमान के पैर को छूकर निकल जाती है। जख्म ऐसा होता कि तीन दिन में वह फिट हो जाता है। जमानत पर छूटता है और फिर वारदात करने लगता है। दो गोली बाएं पैर में और एक गोली दाएं पैर में लगी है। 

कॉलम पूरा करती पुलिस 
इससे इत्तफाक कहेंगे या फिर एनकाउंटर का कॉलम पूरा करने की कहानी। ऐसा सलमान के साथ ही क्यों हो रहा है। सलमान जेल से छूटता और वारदात करने लगता है। वारदात करने से पहले ही सलमान व पुलिस का आमना-सामना हो जाता है। जिसमें पुलिस की गोली सीधी उसके पैर में ही लगती है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed