फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   medical student mobile snached, two thief caught

मेडिकल छात्रा से मोबाइल छीना, दोनों लुटेरे दबोचे 

Tue, 16 May 2017 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 May 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
medical student mobile snached, two thief caught
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़ अड्डे के पास सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा में जा रही मेडिकल छात्रा से मोबाइल छीन लिया। छीनाझपटी में वह ई-रिक्शा से गिर गई, इससे छात्रा को चोट आई है। भीड़ ने घेराबंदी कर दोनों लुटेरों को दबोच लिया। बाद में दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन

शिवानी अपार्टमेंट एच2/7 नोएडा-6 निवासी डॉ. तेजस्विता सिंह पुत्री डॉ. बीपी सिंह लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही है। भैसाली बस अड्डे से मेडिकल छात्रा  ई रिक्शा से मेडिकल जा रही थी। हापुड़ अड्डे चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे मोबाइल छीना। मेडिकल छात्रा ने मोबाइल नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने झटका मारकर छीन लिया। इसी दौरान वह नीचे गिर गई। बदमाशों का दुस्साहस देखकर लोगों की भीड़ लगी। लोगों ने बाइक दौड़ाकर बदमाशों को तिरंगा गेट के पास दबोच लिया। गुस्साए लोगों ने दोनों आरोपियों को पीटा। सूचना पर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपी बिलाल निवासी किदवईनगर और नईम निवासी इस्लामाबाद लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार किया। एसओ नौचंदी उमेश चंद पचौरी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने हापुड़ रोड पर एक और युवक से मोबाइल छीनना कबूल किया है। दोनों आरोपी शातिर है। इससे पहले भी लूट की वारदात कर चुके है। 
विज्ञापन


सीमा विवाद में उलझी पुलिस 
घटना नौचंदी क्षेत्र में हुई थी, लेकिन पुलिस ने मेडिकल छात्रा को सिविल लाइन थाने भेज दिया। जैसे ही आरोपी पकड़े गए तो नौचंदी पुलिस लूट की वारदात को अपने क्षेत्र में बताने लगी। हालांकि इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने बताया कि बदमाशों के पकड़ने की जानकारी बाद में मिली, इससे पहले  मुकदमा पंजीकृत कर चुके थे। एसओ नौचंदी का दावा है कि दोनों लुटेरे उन्होंने घेराबंदी करके दबोचे है। चेकिंग के दौरान दोनों पकड़े गए। आरोपियों से मोबाइल भी बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed