फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mausa and sons was sexual assault attacked on little girl in Meerut city

यूपी: मौसा और उसके बेटों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाकर दीं यातनाएं

Fri, 19 Jul 2019 03:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Jul 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Mausa and sons was sexual assault attacked on little girl in Meerut city
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ जनपद में एक किशोरी पिता की गंदी नीयत से बची तो मौसा और उसके बेटों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कई दिनों तक बंधक बनाकर यातनाएं दीं। किसी तरह चाची को पता चला तो उसे बंधनमुक्त कराकर नौचंदी पुलिस को सौंपा गया। इस सनसनीखेज प्रकरण की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इंचौली थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी की मां की मौत हो गई थी। जिस पर पिता गंदी नीयत रखता था। जिसके बाद उसे नौचंदी क्षेत्र में रहने वाले उसके मौसा के घर भेज दिया गया था। यह मौसा सरकारी कर्मचारी बताया गया। बुधवार की रात किशोरी अपनी रिश्ते की चाची को लेकर नौचंदी थाने पहुंची। बताया कि पहले उसके मौसा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जान की धमकी मिलने पर वह सब कुछ सहती रही। जिसके बाद मौसेरे भाइयों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे बंधक बनाकर यातनाएं दी गई। कई बार दुष्कर्म किया गया। किसी तरह बचकर उसने चंडीगढ़ में रह रही अपनी चाची को घटना की जानकारी दी और यहां बुला लिया। किशोरी की चाची की ओर से मौसा और उसके बेटों के खिलाफ नौचंदी थाने में तहरीर दी गई। 
विज्ञापन


उसी पिता की सुपुर्दगी में दिया
इस पूरे प्रकरण के बावजूद नौचंदी पुलिस ने किशोरी को उसी के पिता को सौंप दिया, जबकि किशोरी अपने पिता से बचकर मौसा के घर रहने गई थी। सवाल है कि किशोरी क्या वहां सुरक्षित रहेगी। इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर ने बताया कि मामला गंभीर है। जिस तरह किशोरी ने पुलिस के सामने रोते हुए सब कुछ बताया, उसके एक-एक शब्द में सत्यता प्रतीत होती है। नाबालिग होने के कारण चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को मामला जांच के लिए सौंपा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed