फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many youths shouted slogans of Pakistan in Mawana of Meerut district

मेरठ: युवकों ने पाकिस्तान के पक्ष में लगाए नारे, एक आरोपी गिरफ्तार, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

Sat, 04 Jan 2020 01:07 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 Jan 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
Many youths shouted slogans of Pakistan in Mawana of Meerut district
मामले की जानकारी देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में जुमे की नमाज से पहले मवाना में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। तिहाई मोहल्ले में कुछ युवकों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


अलर्ट के चलते दोपहर में एसडीएम मवाना ऋषिराज, सीओ यूएन मिश्र फोर्स के साथ गश्त पर थे। पुलिस के मुताबिक मोहल्ला तिहाई से जैसे ही इन अधिकारियों का काफिला गुजरा, चौराहे पर खडे़ कुछ युवक पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी करने लगे। 
विज्ञापन


इसके बाद मवाना पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी युवक फरार हो गए। एक चश्मदीद ने बताया कि पकड़े गए युवक ने ही नारे लगाए हैं। वहीं पूछताछ में पकड़े गए युवक ने नारे लगाने से इनकार किया है। उसका कहना है कि नारा किसी और ने लगाया है, वह उसे पहचान लेगा। वह सिर्फ वहां खड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि मवाना पुलिस ने अबुजर पुत्र जर्रार के खिलाफ देशद्रोह की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

उधर, एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि सूचना मिली है कि मवाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कुछ युवकों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभी और आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने कहा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed