फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lucknow Murder Case, Intelligence department input predicts gang war in western UP after three murder

लखनऊ लविश मर्डर: तीन हत्याएं... अब पश्चिमी यूपी में खूनखराबे का अंदेशा, खुफिया विभाग का इनपुट

Tue, 26 May 2020 02:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 May 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Murder Case, Intelligence department input predicts gang war in western UP after three murder
मुजफ्फरनगर मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी में बदमाशों के बीच वर्चस्व कायम करने को लेकर गैंगवार का अंदेशा है। लखनऊ में लविश की हत्या के बाद बुढ़ाना में प्रशांत व सौरभ की हत्या हुई। भूपेंद्र बाफर की वीडियो वायरल भी इसी मकसद से कराई गई, ताकि बदमाशों के बीच वर्चस्व कायम रहे। खुफिया विभाग के इनपुट के बाद पुलिस अधिकारी सतर्क हो गए हैं। 

विज्ञापन


योगी सरकार में अधिकांश बदमाशों का सफाया हो गया। जो बदमाश जीवित हैं वह जेल में है और अब उनका वर्चस्व पश्चिमी यूपी के जिलों में कम है। जेल में बंद बदमाश फिर से पश्चिम में वर्चस्व कायम करने के लिए वारदात करा रहे हैं। लखनऊ में एक सप्ताह पहले लविश निवासी बागपत की हत्या हुई थी। हत्या का आरोप सौरभ और अनिल धनपत पर लगा। लविश की हत्या के बदले में बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में प्रशांत व सौरभ मारे गए। इनकी हत्या का आरोप अनिल धनपत पर लगा। पुलिस की जांच में सामने आया कि अनिल धनपत बागपत जेल में पूर्वांचल के माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोपी सुनील राठी का सक्रिय सदस्य हैं। अब वह पश्चिमी यूपी में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए हत्या कर रहा है। रविवार को आजमगढ़ जेल में बंद कुख्यात भूपेंद्र बाफर की वीडियो कॉलिंग का एक वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र बाफर ने भी इस वीडियो को जान बूझकर वायरल कराया है। ताकि उसका भी मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी के जिलों में वर्चस्व कायम रहे। 
विज्ञापन


पश्चिम के बदमाशों का पूर्वांचल में ठिकाना 
पश्चिम के बदमाश योगेश भदौड़ा, उधम सिंह, सुशील मूंछ, सुनील राठी व भूपेंद्र बाफर समेत एक दर्जन बदमाशों का पूर्वांचल में ठिकाना बना है। पुलिस के अनुसार सुनील राठी के एक रिश्तेदार के फ्लैट में लविश, सौरभ और अनिल धनपत रह रहे थे। तीनों में लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें लविश की हत्या हुई। उधम सिंह भी इलाहाबाद की नैनी जेल में बंद है। उसके भी कई साथी रेकी करते हुए जेल के आसपास पकड़े गए थे। बताया जा रहा है कि पश्चिम में वर्चस्व कायम करने के लिए कहीं बदमाशों ने पूर्वांचल के बदमाशों से हाथ मिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लखनऊ लविश हत्याकांड: छह दिन... 600 किमी की दूरी और फिर एक कत्ल, खौफनाक है वारदात की पूरी कहानी

बाफर वीडियो कॉलिंग पर बैठी जांच 
एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि कुख्यात भूपेंद्र बाफर आजमगढ़ की जेल में बंद है। भूपेंद्र बाफर की वीडियो कॉलिंग का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिस पर मेरठ पुलिस ने जांच शुरू कर दी। भूपेंद्र बाफर में विवेक कस्तला से वीडियो कॉलिंग पर बात की। विवेक कस्तला कौन, इसका पता लगाकर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। इसकी जांच करने के लिए एसओजी की टीम को लगा दिया गया है। 

बदमाशों पर हमारी नजर
मेरठ जोन के जिलों में कई बदमाशों का सफाया हो चुका है। लखनऊ में लविश की हत्या के तार बुढ़ाना से जुड़े हैं। लविश की हत्या में नामजद सौरभ मारा गया है। जेल से बदमाश वर्चस्व कायम करने के नए तरीके लगा रहे हैं। किसी भी सूरत में बदमाशों का वर्चस्व नहीं होने देंगे। जेल में बंद बदमाशों पर भी पुलिस की नजर है। - प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed