फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Looted of one lakh rupees from Son of a businessman in Baghpat

यूपी: दिनदहाड़े 1.10 लाख की लूट, बदमाशों ने शातिर तरीके से दिया वारदात को अंजाम

Tue, 30 Apr 2019 10:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 Apr 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Looted of one lakh rupees from Son of a businessman in Baghpat
यूपी पुलिस

बागपत में बिनौली रोड से सटे बसंत विहार में बाइकों पर सवार चार सशस्त्र बदमाशों ने पारस नाथ फिल्टर प्लांट में घुसकर मालिक के बेटे से तमंचों के बल पर 1.10 लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद वे प्लांट को बाहर से बंद कर भाग निकले। काफी समय बाद शोर मचाने पर लोगों ने उसे बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

विज्ञापन


बिनौली रोड से सटे बसंत विहार में पारसनाथ फिल्टर के नाम से आरओ पानी का प्लांट है, इसके मालिक दीपक जैन हैं। दोपहर के समय दो पल्सर बाइक पर चार बदमाश आए। दो बदमाश बाइक पर बाहर खड़े रहे और एक गेट पर तमंचा लेकर खड़ा रहा। एक बदमाश ने अंदर जाकर प्लांट में मौजूद दीपक के बेटे ऋषभ पर तमंचा तान दिया। वहां सनी नाम के नौकर को भी कब्जे में कर लिया। उन्होंने ऋषभ से 1.10 लाख की नगदी व मोबाइल फोन लूट लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए प्लांट के मुख्य द्वार की कुंडी बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन


वहीं शोर मचाए जाने पर मोहल्लावासियों ने कुंडी खोली और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। दीपक ने इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बदमाश नई उम्र के
इस घटना में शामिल सभी बदमाश 22 से 25 वर्ष की उम्र के थे और एक मुंह ढके हुए था और वे आपस में बातचीत भी कर रहे थे। जो बदमाश मुंह ढके था वह प्लांट मालिक का जानने वाला होगा। उसकी हुलिया से उसकी तलाश कराई जा रही है। 

यह मामला संदिग्ध - कोतवाल
कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी क्योंकि यह घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है लेकिन इस मामले की सूचना दोपहर एक बजे पुलिस को दी गई।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed