{"_id":"5cc3776cbdec22076f50f919","slug":"looted-looted-by-lover-couple-in-surajkund-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजकुंड पार्क में प्रेमी-युगल को दौड़ाकर पीटा, लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सूरजकुंड पार्क में प्रेमी-युगल को दौड़ाकर पीटा, लूटपाट
Sat, 27 Apr 2019 03:55 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Sat, 27 Apr 2019 03:55 AM IST
विज्ञापन
मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजकुंड पार्क में शुक्रवार को प्रेमी युगल की अश्लीलता पर बखेड़ा हो गया। दूसरे समुदाय के युवक के साथ फौजी की विधवा होने की जानकारी पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सात-आठ युवकों ने प्रेमी युगल को दौड़ा दौड़ाकर पीटा और उनके मोबाइल छीन लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस युगल समेत चार लोगों को थाने ले आई। थाने में पंचायत लगी और दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा।
पुलिस के मुताबिक कंकरखेड़ा क्षेत्र का एक प्रेमी युगल दोपहर 11:30 बजे सूरजकुंड पार्क पहुंचा। दोनों पार्क में अश्लील हरकतें कर रहे थे। इसी दौरान पार्क में काम करने वाले भूरा और विशाल वहां पहुंचे। दोनों ने युगल से उनका नाम पता पूछा। युवक ने अपना नाम सुलेमान व महिला ने फौजी की विधवा बताया। दोनों के अलग-अलग समुदाय से होने के चलते भूरा और विशाल ने सुलेमान की पिटाई कर दी। विरोध में महिला से भी मारपीट हुई। युगल से मारपीट के दौरान अर्जुन, दीपक, सुमित समेत पांच-छह युवक और पार्क में पहुंच गए। उन्होंने भी युगल को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। दोनों के मोबाइल छीनकर अर्जुन वहां से निकल गया। युगल की चीख पुकार सुनकर पार्क में करीब 30-40 लोग पहुंच गए। सूचना पर सिविल लाइन थाने की फैंटम पर तैनात दो सिपाही वहां पहुंचे और युगल समेत चार लोगों को थाने पहुंचाया।
पुलिस केस हो गया, अर्जुन तू आजा
मारपीट के दौरान अर्जुन युगल से मोबाइल छीनकर भाग गया था। बाद में युगल से मारपीट करने वाले युवकों ने फोन करके अर्जुन को बुलाया। कहा कि पुलिस केस हो गया है, तू मोबाइल लेकर आ जा। सवाल उठता है कि क्या पार्क में युगल से मारपीट के दौरान लूटपाट की जाती है। पुलिस केस हुआ तो अर्जुन भी आ गया और लूटा हुआ मोबाइल भी।
विज्ञापन
साहब मैंने थोड़ी पी रखी है
मारपीट करने वाले दो युवकों ने पुलिस को बताया कि साहब, थोड़ी पी रखी थी। इसी वजह से अश्लील हरकत करते युगल से मारपीट कर दी। हमारा लूटपाट से कोई लेनादेना नहीं है। उनकी बात सुनकर पुलिस भी हैरान है। इसको लेकर बड़ा सवाल उठता है। पुलिस पार्क के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
किसने दिया पीटने का अधिकार
पार्क में युगल को पीटने का अधिकार किसने दिया, इस पर कोई बोलने को तैयार नहीं है। थाने में पंचायत भी लगी, लेकिन मारपीट करने वालों की कोई गलती बताने वाला नहीं था। लोगों का कहना है कि गलती तो युगल की थी। हालांकि पुलिस का कहना कि मारपीट करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।