फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Looted by couple in Bijnor district and sexual assault attacked on women

दंपती से लूटपाट के बाद अगवा, दुष्कर्म की आशंका, बदहवास हालत में मिली महिला

Thu, 27 Jun 2019 02:04 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 27 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
Looted by couple in Bijnor district and sexual assault attacked on women
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद के थाना नागल सोती क्षेत्र में बदमाशों ने एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने बाइक सवार दंपती को लूटपाट के बाद अगवा कर लिया। बाद में महिला बदहवास और नग्न हालत में जंगल में मिली। उसका पति लापता है। पुलिस महिला के पति की तलाश में जंगल में कांबिंग कर रही है।

विज्ञापन


यह दंपती किसी कार्य से नजीबाबाद क्षेत्र के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया था और घटना के वक्त नगला सोती क्षेत्र में अपने गांव लौट रहा था। बताया जा रहा है कि रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने इनकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया और लूटपाट की। पति पत्नी को खींचकर जंगल में ले गए। महिला बाद में वहां से गुजर रहे ग्रामीणों को बदहवास हालत में मिली। उसके हाथ बंधे हुए थे और वह नग्न अवस्था में थी। उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने भिजवाया गया। इस दौरान आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई। पुलिस जंगल में कांबिंग कर रही है। महिला के पति का कोई सुराग नहीं लगा है। जंगल से इनकी बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed