फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   lisaari gate me dushkarm

लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म

Tue, 27 Sep 2016 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 27 Sep 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
lisaari gate me dushkarm
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 लिसाड़ी गेट क्षेत्र में सोमवार को एक आठ वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म किया गया। बच्ची अपने रिश्ते के भाई के साथ खेल रही थी। इसी दौरान एक अधेड़ उसे बहला फुसलाकर एक गोदाम में ले गया और घटना को अंजाम दिया। उसके भाई के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। परिजनों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी महिला अपनी बेटी को एक ट्रक ड्राईवर की पत्नी दो माह पहले अपनी आठ साल की बच्ची को लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र स्थित मायके में छोड़कर गई थी। बच्ची अपने नाना के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। सोमवार शाम करीब सात बजे बच्ची वह अपने ममेरे भाई के साथ खेल रही थी। इस बीच अधेड़ उसे मछलियां दिखाने के बहाने से एक गोदाम में ले गया। आरोप है कि अधेड़ ने बच्ची के  मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद बच्ची का दस वर्षीय ममेरा भाई तलाश करते हुए गोदाम में पहुंचा। बच्चे के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इस पर अन्य लोग मौके पर पहुंचे। भीड़ ने गोदाम मालिक के खिलाफ हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी धक्कामुक्की की गई। एसओ लिसाड़ी गेट रवेंद्र यादव ने किसी तरह मामला शांत कराया। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी है। एसओ का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। सीओ रणविजय सिंह का कहना है कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने पूछताछ की है लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

                        
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed