{"_id":"597507ed4f1c1b4d608b49d0","slug":"lady-arrested-for-theft-purse","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्स चोरी करने वाली महिला के घर जब पहुंची पुलिस तो दंग रह गई देखकर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पर्स चोरी करने वाली महिला के घर जब पहुंची पुलिस तो दंग रह गई देखकर...
सदर बाजार में कपड़े की दुकान से पर्स चोरी करने की आरोपी महिला को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सदर पंकज पंत ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को सदर बाजार स्थित मंत्रा एक्सक्लूसिव नाम की दुकान पर सूट देखने के बहाने एक महिला अपनी बेटी की सहायता से गल्ले से पर्स चोरी कर ले गई थी। दुकानदार हरमीत चावला ने थाने पर सीसीटीवी फुटेज देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पर्स में करीब 10 हजार रुपये थे। अमर उजाला ने फुटेज को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। शनिवार को आरोपी महिला की पहचान सीमा पत्नी बिजेंद्र निवासी कुम्हारो वाली गली देहली गेट के रूप में करते हुए मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी थी। सदर पुलिस ने रविवार को आरोपी महिला सीमा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर के अनुसार महिला का पति एक जिम में नौकरी करता है। महिला ने बताया कि उसने पर्स से मिले कागज कहीं फेंक दिए थे। उसके घर से कई पर्स और चोरी का अन्य सामान भी बरामद किया गया है। महिला पैंठ और भीड़भाड़ वाले स्थानों से चोरी की कई घटना कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।