फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kinnars in two sides, four injured in Lisadi Gate areain meerut

मेरठ: लिसाड़ी गेट इलाके में किन्नरों के दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

Tue, 07 Jul 2020 12:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Jul 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Kinnars in two sides, four injured in Lisadi Gate areain meerut
meerut police - फोटो : amar ujala

मेरठ के शास्त्रीनगर में इलाके को लेकर किन्नरों के दो पक्षों में मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार को दोनों पक्षों में इलाके को लेकर लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पंचायत हो रही थी, लेकिन इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक किन्नर गुरु हाजी फाको की दो साल पहले हत्या हो गई थी। फाको की मौत के बाद उनके इलाके का बटवारा श्याम नगर निवासी रेशमा और जाकिर कॉलोनी निवासी रेखा के बीच हुआ था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कानपुर एनकाउंटर: दो स्कार्पियो व सात साथियों संग पश्चिमी यूपी की इस चौकी पर दिखा विकास दुबे, पुलिस अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


रेखा का आरोप है कि रेशमा तभी से उसके शास्त्रीनगर स्थित इलाके पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है। इसी विवाद के निपटारे के लिए सोमवार को रेशमा के घर किन्नरों की पंचायत बुलाई गई थी। आरोप है कि इसी दौरान रेखा और रेशमा पक्ष के सदस्य भिड़ गए।

दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें कशिश्, तमन्ना, चांदनी और जोया घायल हो गए। सूचना पर पिलोखड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed