फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kankerkheda beat foreign couple, two arrested

कंकरखेड़ा में विदेशी दंपती को पीटा, दो गिरफ्तार

Sat, 04 May 2019 03:28 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sat, 04 May 2019 03:28 AM IST
विज्ञापन
Kankerkheda beat foreign couple, two arrested
विदेशियों के साथ मारपीट - फोटो : विदेशियों के साथ मारपीट
मेरठ में कंकरखेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक सीमेंट व्यापारी और उनके पार्टनर ने विदेशी नागरिक के साथ मारपीट कर दी। ईरानी नागरिक के बचाव में आई उनकी पत्नी को भी आरोपियों ने पीटा और डॉलर लूटने का प्रयास किया। विदेशी दंपती एक गरीब की मदद के लिए दुकान पर दस बोरी सीमेंट लेने पहुंचे थे। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। रात में पुलिस ने दंपती को दिल्ली तक छुड़वाया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा आनंद मिश्रा के अनुसार, ईरान के तेहरान निवासी अकबर खुशनवाज, पत्नी ताहिरा और दोस्त जैबाद के साथ शुक्रवार को दिल्ली नंबर की होंडा सिटी कार से उत्तराखंड घूमने जा रहे थे। दंपती के साथ कार में चार वर्षीय बच्चा भी था। दंपती एनएच-58 पर कंकरखेड़ा क्षेत्र में शिव ट्रेडर्स की दुकान पर रुके थे। उन्होंने दुकानदार अतुल त्यागी से दस बोरी सीमेंट खरीदने के लिए रेट पूछा। दुकानदार ने एक बोरी का रेट 350 रुपये बताया। विदेशी नागरिक अकबर ने कहा कि उनके पास डॉलर हैं। वह बैंक से चेंज कराकर पैसे देंगे। अकबर का आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार ने अपने परिचित पंकज कुमार को बुला लिया और बिना कुछ कहे मारपीट शुरू कर दी। पर्स से डॉलर लूटने का भी प्रयास किया। पत्नी ताहिरा ने बचाने का प्रयास किया तो दुकानदार ने उनके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन

अकबर ने बताया कि मारपीट में शर्ट के बटन टूट गए। पत्नी को भी चोट लगी। आरोपियों ने पत्नी का सोने का ब्रेसलेट छीनने का प्रयास किया। विदेशी महिला की अंगूठी भी गुम गई। वहीं दुकानदार का आरोप है कि उन्हें संदेह था कि विदेशी नागरिक ने दो माह पहले उसकी दुकान से 17 हजार रुपये चोरी किए थे। वो लोग इसी कार से आए थे। शोर सुनकर मौके पर आसपास के लोग पहुंचे और विदेशी नागरिकों को बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित अकबर खुशनवाज की तहरीर पर कंकरखेड़ा पुलिस ने दुकानदार अतुल त्यागी और पंकज कुमार निवासी ड्रीम सिटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीमेंट व्यापारी और उनके पार्टनर की गिरफ्तारी को लेकर थाने पर व्यापारियों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दिल्ली तक छुड़वाया
मेडिकल
के बाद पीड़ित विदेशी नागरिकों को पुलिस ने शाम को खाना खिलवाया। उसके बाद अकबर ने कहा कि वह वह दिल्ली में अपने दोस्त के यहां जाना चाहते हैं। इस पर एसपी सिटी डॉॅ. एएन सिंह के निर्देश पर कंकरखेड़ा थाने के एक एसआई, एक महिला कांस्टेबल को उनके साथ भेजा गया। रात में पुलिस ने पीड़ित नागरिकों को दिल्ली तक भिजवाया। इसके बाद विदेशी दंपती ने मेरठ पुलिस का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed