फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IX student rape-created video, the threat to put on the net

9th की छात्रा से गैंगरेप कर बनाया वीडियो, नेट पर डालने की धमकी, तीनों युवक फरार

Sat, 04 Mar 2017 12:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 04 Mar 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
IX student rape-created video, the threat to put on the net
रेप पीड़िता

मेरठ में शुक्रवार को नौवीं की एक छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों की तहरीर पर गांव के तीन युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से आरोपी तीनों युवक फरार हैं, छात्रा ने बताया कि आरोपी युवकों ने वीडियो भी बना ली।  

विज्ञापन


भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय छात्रा गांव के ही इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की पढ़ाई कर रही हैं। छात्रा का आरोप है कि 28 फरवरी को गांव के तीन युवक उसे अगवा करके ले गए। जहां नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ गैंगरेप किया। फिर बाद में उसे बेहोशी की हालत में गांव के बाहर फैंककर फरार हो गये। छात्रा का आरोप है कि आरोपी युवकों ने उसकी मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बनाई थी। साथ ही उन्होंने धमकी दी थी कि अगर घर में परिजनों या पुलिस में शिकायत की तो वीडियो को नेट पर डाल देंगे।
विज्ञापन

 
बता दें कि बृहस्पतिवार को भी आरोपियों ने छात्रा को धमकी दी। छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई जिसके बाद परिजन छात्रा को लेकर भावनपुर थाने पहुंचे। एसओ भावनपुर सत्येंद्र यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल में आया है कि आरोपियों ने मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed