{"_id":"fff66771b3a75cf80adef2782ab96553","slug":"isi-agent-in-meerut-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता से मेरठ तक खूफियागिरी कर रहे पाक एजेंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोलकाता से मेरठ तक खूफियागिरी कर रहे पाक एजेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 29 Nov 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी जासूस मोहम्मद इजाज उर्फ कलाम का गुरु इरशाद हुसैन वेस्ट बंगाल में छिपा है। आशमा के फुफेरे भाई बाबर से भी उसका नाता है। गरीबी का फायदा उठाकर बाबर को इजाज के गुरु ने अपने लिए काम करने को तैयार कर लिया था। कोलकाता में दोनों ही कपड़ों के फेरी के बहाने से सूचनाएं इकट्ठा करके पाकिस्तान को भेजते थे। बाबर ने ही इजाज की आशमा के भाई मोहम्मद रहीम से मुलाकात कराई।
इजाज के गुरु के अलावा उसके साथी इरफान, अशफाक और उसका बेटा जहांगीर भी आईएसआई के लिए काम कर रहे हैं। वह भी बंगाल के रहने वाले हैं और इजाज के पकड़े जाने के बाद फरार हो गए हैं। एसटीएफ उनकी तलाश में बंगाल पहुंच गई है और कई स्थानों पर दबिश दे रही है।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक शादी से पहले ही रहीम पांच महीने बरेली में रहकर चला गया था। बाबर बिहार आरा गया तो उसने इजाज की अपने मामा शमशेर खान की बेटी से शादी की बात कर ली। शमशेर ने दोनों बेटियों में से किसी से भी शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। तीन साल पहले बिहार के जिला आरा के अजीमाबाद गांव में शादी होने के बाद इजाज वहीं रहने लगा। कुछ दिनों तक शमशेर की किराना की दुकान पर बैठा।
विज्ञापन
फोटोग्राफर खुफिया एजेंसियों के रडार पर
बरेली। एजेंट मोहम्मद इजाज उर्फ कलाम के पकड़े जाने के बाद शहर के कई फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर खुफिया एजेंसियों के रडार पर हैं। शनिवार को सेना की इंटेलीजेंस के अधिकारियों ने इजाज की पत्नी समेत कई लोगों से पूछताछ की।
इजाज फोटोग्राफर के अलावा वीडियो मिक्सिंग करना जानता है। इसलिए बरेली में ठिकाना बनाकर उसने इसी काम को करना शुरू किया। यहां उसके तमाम फोटोग्राफरों और वीडियोग्राफर से संबंध है। कैंट इलाके में फोटोग्राफी करने वाला मोहम्मद आसिफ तो पकड़े जाने से पहले ही इजाज के कमरे पर वीडियो मिक्सिंग कराने के लिए आया था। सेना के ही किसी कार्यक्रम की फोटो और वीडियो मिक्सिंग करा रहा था।
शनिवार को सेना की इंटेलीजेंस ने आशमा उसकी बहन शहनाज, उनकी मकान मालकिन, गली के सामने वाले शादीहाल के मालिक से पूछताछ की। इसके अलावा इजाज को किराए पर मकान दिलाने वाले ताहिर खान वारसी, वीडियोेेेेग्राफी का काम देने वाले मनप्रीत सिंह समेत और भी कई फोटोग्राफर ऐसे हैं, जिनसे पूछताछ होनी बाकी है।
मैं पति के साथ ही रहूंगी
आशमा का कहना है कि इजाज उर्फ कलाम कहीं का भी हो, मैंने उससे शादी की है। एक महीने बाद उसके बच्चे की मां बनने वाली हूं। जेल से छूटने के बाद उसी के साथ रहूंगी। माता-पिता के आने के बाद वह कलाम से मिलने के लिए मेरठ जाएगी।