फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   inspecter came ssp office with stolen car

चोरी की कार से एसएसपी ऑफिस पहुंचे इंस्पेक्टर इंचौली

Wed, 07 Oct 2015 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 07 Oct 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
inspecter came ssp office with stolen car

एसएसपी ऑफिस पर मंगलवार दोपहर इंस्पेक्टर इंचौली योगेंद्र सिंह मलिक चोरी की आई-20 कार से पहुंचे। कार पर आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। मामला तूल पकड़ने पर इंस्पेक्टर ने सरकारी गाड़ी मंगवाई और चलते बने। जानकारी होने पर एसपी क्राइम, सीओ सिविल लाइन आए और कार को क्रेन से पुलिस लाइन में खिंचवा दिया। एसएसपी ने इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर इंचौली योगेंद्र सिंह मलिक एसएसपी ऑफिस में एसपी देहात कैप्टन एमएम बेग के पास किसी काम से आए थे। एसएसपी ऑफिस से 50 मीटर दूर आई-20 कार खड़ी कर वे अंदर चले गए। कार में इंस्पेक्टर की टोपी और एक डायरी थी। कार चोरी की है, इसकी सूचना आग की तरह फैली। भंडाफोड़ होने पर इंस्पेक्टर ने थाने में फोन कर सरकारी गाड़ी मंगवाई और चोरी की कार वहीं छोड़कर चले गए।
विज्ञापन


कार चोरी की है और इंस्पेक्टर उसे लावारिस छोड़ गए, इसकी जानकारी डीआईजी आशुतोष कुमार और एसएसपी डीसी दूबे को मिली। एसएसपी ने एसपी क्राइम तेज स्वरूप सिंह, सीओ सिविल लाइन स्वर्णजीत कौर को मौके पर भेजा। पुलिस अफसरों ने इंस्पेक्टर को फोन किया, लेकिन उन्होंने वहां आने से इनकार कर दिया। अफसरों ने घंटों जांच पड़ताल कर कार को पुलिस लाइन भेजा। एसएसपी का कहना है कि इंस्पेक्टर से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है। जांच में आरोप सिद्ध हुआ तो कार्रवाई करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed