फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Helping the soldier to molest a athlete,

सिपाही बना एथलीट से छेड़छाड़ करने वाले का मददगार,

Tue, 26 Mar 2019 03:37 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Tue, 26 Mar 2019 03:37 AM IST
विज्ञापन
Helping the soldier to molest a athlete,
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
महिला एथलीट से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की मदद एक सिपाही कर रहा है। जिसके चलते उसका दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी आरोपी रोजाना एथलीट से छेड़छाड़ करता है। लेकिन भावनपुर थाना पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। एथलीट ने आरोपी की अश्लील हरकतों और सिपाही के साथ होली खेलने का वीडियो बना लिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने आरोपी मनचले पर रोजाना छेड़छाड़ का एक मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।   
विज्ञापन

मामला भावनपुर थानाक्षेत्र का है। नेशनल खेल चुकी एथलीट के परिजनों ने समझाने के बावजूद बाज न आने पर विगत दो मार्च को आरोपी शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोपी शिवम के पास थाने के एक सिपाही का आना-जाना है। चर्चा है कि नामजद शिवम खुलेआम धमकी देेने लगा कि पुलिस से उसकी दोस्ती है। उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। आरोपी दुस्साहस दिखाते हुए रोजाना एथलीट से छेड़छाड़ करने लगा। उसकी गलत हरकतों का पीड़िता ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। होली पर एक सिपाही आरोपी के घर पर आया। जिसकी खूब खातिरदारी की गई है। सिपाही को साथ लेकर आरोपी मोहल्ले में घूमकर रौब दिखाता रहा। इसका भी पीड़िता ने वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

सिस्टम पर सवाल
आरोपी को पुलिस का संरक्षण मिलना सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहा है। आरोपी के घर पुलिस दोस्ताना निभाने जाएगी तो उसे कौन गिरफ्तार करेगा। आरोपी का सिपाही के साथ होली खेलने और घर में खातिरदारी का फोटो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों खामोश हो जाती है पुलिस
किठौर में छात्रा से छेड़खानी और बदसलूकी के मामले को पुलिस पांच दिन दबाकर बैठी रही। इसका वीडियो वायरल हुआ तो नींद टूटने पर आरोपियों को जेल भेजा। भावनपुर में एथलीट से छेड़छाड़ के मुकदमे को 23 दिन बीत चुके हैं, बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मामला एसएसपी तक पहुंचा, तब जाकर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश देने का दावा किया। लेकिन दोनों वारदातों में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
पीड़ित परिवार का हंगामा
पीड़ित एथलीट व उसकी मां एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने हंगामा करते हुए एसएसपी से आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने एसओ भावनपुर को निर्देश दिए कि आरोपी शिवम के खिलाफ रोजाना छेड़छाड़ का एक केस दर्ज होना चाहिए। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजो।

कब तक भागेगा
महिला एथलीट के साथ छेड़छाड़ का मामला संज्ञान में आया था। एसओ भावनपुर को निर्देश दिए हैं कि आरोपी शिवम के खिलाफ रोजाना छेड़छाड़ का केस दर्ज करें। आरोपी कब तक भागेगा। -नितिन तिवारी, एसएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed